
फादर्स डे - अपने पिता को उनकी राशि के अनुसार दें सबसे अच्छे गिफ्ट

1282

ज्योतिष
फादर्स डे - अपने पिता को उनकी राशि के अनुसार दें सबसे अच्छे गिफ्ट
पिता क्या है और उनका इस जीवन में क्या महत्व है? यह यदि लिखने बैठ जाएँ, तो ना जाने कितनी किताबें लिखा पड़ जाएं। पिता जीवनदाता है। गुरु है। पालनकर्ता है। हम जो कुछ भी जीवन में करते हैं, वह सबकुछ हमारे पिता के द्वारा दिए ज्ञान और त्याग पर निर्भर करता है। पिता के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाएगा। इस फादर्स डे पर अपने पिता को उनकी राशि के अनुसार उपहार दें।
मेष राशि
यदि आपके पिता मेष राशि के हैं, तो आप अपने पिता को उनके फेवरेट स्पोर्ट की टीशर्ट गिफ्ट करें। साथ ही मेष राशि के लोग साहसी होते हैं। यदि हो सकें, तो उन्हें एडवेंचर ट्रिप पर ले जाएं। उन्हें लाल गुलाब देकर भी उनके प्रति अपना आभार व्यक्त कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि शुक्र की राशि है। यदि आपके पिता वृषभ राशि के हैं, तो आप उन्हें कोई सफेद शर्ट, टीशर्ट या कुर्ता गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको अपने पिता को उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में खाने की ट्रीट देना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को बात करना और दूसरों के साथ बातचीत करना पसंद होता है। यदि आप अपने मिथुन राशि के पिता को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो उनके सबसे अच्छे दोस्त के साथ घूमने का प्लान बनाना चाहिए। वहीं आप अपने पिता को कोई मोबाइल भी गिफ्ट कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के पिता बेहद इमोशनल होते हैं। यदि आप उन्हें उनकी राशि के अनुसार कोई गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आपको पुरानी फोटो को मिलाकर एक नया कोलाज बनाना चाहिए। इस दिन आप अपने पिता के साथ बैठकर देर तक पुरानी यादों में खोए रह सकते हैं। यह भी आपके पिता के लिए एक बेहद इमोशनल गिफ्ट होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग बाहर से दिखते कठोर हैं, लेकिन वास्तव में वे अंदर से नर्म दिल के होते हैं। इस फादर्स डे अपने पिता के उसी नरम पक्ष को सामने लाएं। आप उन्हें राजा जैसा महसूस करवाएं। उनके लिए किसी बड़े रेस्टोरेंट में खाने की टेबल बुक करें। उन्हें शहर घुमाने के लिए कोई बढ़िया गाड़ी बुक करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग जागरूक होते हैं। यदि आपके पिता कन्या राशि के हैं, तो इस फादर्स डे आप उन्हें अच्छी डिजिटल डायरी, शेयर मार्केट से संबंधित कोई किताब भी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप उनके लिए कोई इनवेस्टमेंट प्लान कर रहे हैं, तो इसे भी वे पसंद करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोग काफी सुलझे हुए रहते हैं। आप अपने तुला राशि के पिता को किसी बड़े संगीतकार का म्यूजिक एलबम, किसी बड़े म्यूजिक या आर्ट कंसर्ट की टिकट, कोई अच्छा परफ्यूम या फिल्म टिकट गिफ्ट कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपके पिता आपके किसी भी उपहार से बेहद खुश होंगे।
वृश्चिक राशि
यदि आपके पिता वृश्चिक राशि के हैं और पढ़ने के शौकीन हैं, तो आपको उन्हें को मिस्ट्री बुक गिफ्ट करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप कुछ और देना चाहते हैं, तो किसी एस्ट्रोलॉजर के साथ उनका एक अच्छा सेशन बुक करना चाहिए। आप उन्हें किसी अच्छी पहेलियों की किताब भी दे सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के पिता को इस फादर्स डे पर आप किसी यात्रा की टिकट दे सकते हैं। इस यात्रा में आप भी अपने पिता के साथ शामिल हों। वहीं किसी योग कक्षा का एनरॉलमेंट भी आप अपने पिता के लिए करवा सकते हैं। आप कोशिश करें कि पिता को जो भी दें, वह उनके लिए यादों में खोने जैसा हों।
मकर राशि
अपने मकर पिता के लिए उपहार का चयन करते समय काफी सावधानी रखना जरूरी है। मकर राशि के लोग फिजुलखर्च में बेहद कम विश्वास रखते हैं। आप अपने पिता को कुछ आरामदायक वस्तुएं दे सकते हैं। साथ ही घड़ी या कुशन या पेन भी उन्हें पसंद आ सकता है।
कुंभ राशि
आपके कुम्भ राशि के पिता को एक्वेरियम उतना ही पसंद होगा, जितना कि वह एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट। साथ ही आप अपने पिता से लंबी देर तक उनके बचपन के किस्से सुन सकते हैं। यह उपहार आपके पिता को जरूर पसंद आएगा और वे आपसे कई सीक्रेट शेयर करेंगे, जो वास्तव में कुंभ राशि के लिए एक मुश्किलभरा काम है।
मीन राशि
मीन राशि के आपके पिता के लिए कोई बढ़िया डिजिटल कैमरा, कोई अच्छे गानों का एलबम भी गिफ्ट कर सकते हैं। मीन राशि के आपके पिता अपने कंफर्ट जोन में रहते हैं, यदि आप उन्हें उन्हें कंफर्ट लगने वाली कोई चीज देंगे, तो वे दिलखोल कर इसका स्वागत करेंगे।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।