
मूलांक 9 वालों का व्यक्तित्व और स्वभाव होता है ऐसा, जानिए 2025 की कुछ खास बातें यहां

1275

ज्योतिष
मूलांक 9 वालों का व्यक्तित्व और स्वभाव होता है ऐसा, जानिए 2025 की कुछ खास बातें यहां
हमारे सभी अपने जीवन में आगे क्या होगा, यही जानना चाहते हैं। इसके लिए हम राशिफल और ज्योतिष का सहारा लेते हैं, लेकिन जन्मतारीख से भी हम अपनी आने वाली जिंदगी के बारे में बहुत समझ सकते हैं। इसे अंक ज्योतिष कहते हैं। अंक ज्योतिष के जरिए भी आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां बात करेंगे मूलांक 9 की और जानेंगे आने वाला नया साल आपके लिए कैसा होगा।
आपका जन्म 9, 18 और 27 को हुआ है
मूलांक की गणना आपकी जन्म की तारीख होती है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। हालांकि यदि आपका जन्म 9 से ज्यादा यानी 10, 11, 31 या अन्य हो तो दोनों अंकों का जोड़ मूलांक होगा. जैसे अगर आपका जन्म किसी माह की 27 तारीख को हुआ है तो हम 2+7 को जोड़ेंगे. इसका कुल योग 9 होगा, जो आपका मूलांक होगा। मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार, स्वभाव और गुण-दोष की जानकारी मिलती है। यदि आप का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होगा।
नया साल 2025 होगा बेहतर
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 9 के प्रतिनिध ग्रह मंगल है। 2025 का नंबर भी 9 होगा। मूलांक 9 वालों के लिए नया साल सकारात्मक रहेगा। नया साल आपके लिए काफी कुछ नया लेकर आने वाला है। नई शुरुआत करने के लिहाज से बेहतर हो सकता है। पर्सनल लाइफ के लिए भी साल 2025 मूलांक 9 वालों के लिए बेहतर साबित होगा.
मूलांक 9 के लिए साल 2025 सफलता का वर्ष हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। इस साल आपके कई सपने पूरे हो सकते हैं। नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। हालांकि आर्थिक दृष्टिकोण से भी यह साल उन्नति देने वाला हो सकता है। हालांकि आपको इनवेस्टमेंट में थोड़ा ध्यान रखना होगा।
मूलांक 9 के लिए होगी रिलेशनशिप मजबूत
मूलांक 9 वालों की रिलेशनशिप के लिहाज से समय मजबूत होगा। इस समय आपकी लव लाइफ अच्छी चलेगी। हालांकि पार्टनर के साथ कभी-कभी आपके मतभेद होगा। इसका असर आपके रिश्तों पर भी देखने को मिलेगा। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, आपकी रिलेशनशिप मजबूत होगी। इसके लिए आपको अपने साथी को समझना होगा और उनके साथ संवेदनशील रवैया अपनाना होगा.
कॅरियर में मिलेगी उन्नति
मूलांक 9 वालों के कॅरियर के लिहाज से देखें, तो साल 2025 सकारात्मक रहेगा। आपको कॅरियर में सफलता भी मिलेगी। कुछ नया सीखेंगे और उसे अपने काम में उपयोग करके नाम कमाएंगे। अभी आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं। कार्य में सक्सेस और बेहतर तरीके से आगे बढ़ने के लिए आपको अपने स्किल में सुधार करने की भी जरूरत होगी।
लाइफ स्टाइल में करें बदलाव
मूलांक 9 वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल
2025 स्वास्थ्य के लिहाज से सकारात्मक रहेगा. आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। इसके लिए आपको अपने लाइफ स्टाइल में भी बदलाव करने की जरूरत होगी।
अभी आप अपने खानपान में लापरवाही बरत सकते हैं, ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा. व्यायाम आदि पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी.
शुभ दिन
इनके लिए 9, 18 और 27 तारीख शुभ होते हैं. इनके लिए शुभ रंग हल्का सफेद, पीला, गुलाबी और क्रीम होता है, साथ ही मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ होता है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।