
आने वाला साल मूलांक 4 के लिए कैसा होगा, जानते है कुछ खास बातें

1263

ज्योतिष
आने वाला साल मूलांक 4 के लिए कैसा होगा, जानते है कुछ खास बातें
अंकशास्त्र से हम काफी कुछ जान सकते हैं। अंक हमारे रोजाना के जीवन का सबसे अभिन्न अंग है. क्या आप जानते हैं कि जिस दिन हम पैदा होते हैं उस तारीख का हमारे व्यक्तित्व पर भी बड़ा असर होता है। सबसे पहले जानते हैं कि 4 मूलांक किन लोगों का होता है। 4, 13, 23 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक होता है। यह राहु का नंबर है और राहु एक रहस्यमयी प्लानेट है, इसलिए कह सकते हैं चार नंबर के लोग रहस्यमयी होते हैं। कई बार कुछ लोग एकदम से इन पर विश्वास नहीं करते हैं और ना ही ये किसी पर विश्वास करते हैं। यह नया साल कैसा होगा, आइए जानते हैं कुछ खास बातें
राहु और मंगल देगा आपको ऊर्जा
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। ये बिंदास लाइफ जीना पसंद करते हैं. साल 2025 में इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। 2025 का योग 9 है और 9 मंगल का नंबर ह।. इसलिए कह सकते हैं कि आने वाले साल में आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि राहु और मंगल आपको ऊर्जान्वित रखेगा, लेकिन आपको इस ऊर्जा को पॉजिटिव तरीके से उपयोग करना चाहिए।
मूलांक 4 को लेकर धारणा
अंक शास्त्र के मुताबिक अंक 4 वाले घर के साथ ही समाज की भी पूरी जानकारी रखते हैं। हालांकि ये थोड़े मनमौजी टाइप के होते हैं। कई बार ये गलत संगत में भी पड़ जाते हैं। इन लोगों को गलत संगत से बचने की जरूरत है। 9 नंबर का साल होने के कारण इन्हें यहां भी बेहद ध्यान रखना होगा। यदि आप गलत संगत में पड़ेंगे तो आपको राहु की ऊर्जा आपके सारे काम बिगाड़ देगी।
रिलेशनशिप में गुस्से पर ध्यान रखें
मूलांक 4 वालों के रिलेशनशिप की बात करें तो रिश्तों के मामले में इनकी मूलांक 4 वालों से ही खूब बनती है। इस नए साल में आपको रिलेशनशिप का बेहद ध्यान रखना होगा। मंगल का साल है। मंगल और राहु जब मिलते हैं, तो अंगारक दोष बनता है, यानी आपकी वाणी इतनी गुस्से वाली हो सकती है कि आपके रिलेशनशिप पर इसका असर होगा। भाई-बहनों के साथ आपको बेहद अच्छे संबंध रखना होंगे। वहां भी मतभेद के चांस रहेंगे।
कॅरियर के लिए होगा अच्छा साल
मूलांक 4 वाले इस नए साल 2025 एक बेहतरीन लीडर हो सकते है। ये वैज्ञानिक और राजनेता के साथ ही डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर हो सकते हैं। इस साल नौकरी और बिजनेस में भी ये लोग राहु और मंगल की ऊर्जा का पॉजिटिव उपयोग करते हुए काफी अच्छा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें
मूलांक 4 वालों के सेहत की बात करें तो इन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। 2025 में इन्हें मानसिक परेशानी के साथ ही ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम, अनिद्रा आदि जैसी अन्य परेशानी भी हो सकती है।
शुभ दिन
इनके लिए 4,13, 22 और 31 आदि तारीख शुभ होगी। इसके साथ ही रविवार, सोमवार, शनिवार और बुधवार का दिन इनके लिए शुभ होगा। वहीं, शुभ रंग की बात करें तो नीला, भूरा और खाकी रंग इनके लिए अनुकूल होगा।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।