मूलांक 5 के लिए कैसा होगा आने वाला साल, जानिए कुछ खास बातें

मूलांक 5 के लिए कैसा होगा आने वाला साल, जानिए कुछ खास बातें

मूलांक 5 के लिए कैसा होगा आने वाला साल, जानिए कुछ खास बातें

जीवन में हम हमेशा आगे क्या होगा? इस बारे में जानना चाहते हैं। कई लोग अपनी राशि के अनुसार भविष्य देखने की कोशिश करते हैं। हम आपको बता दें कि आपकी जन्मतारीख से भी आने वाले भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हम यहां अब मूलांक 5 से आपके आने वाले नए साल के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।

ऐसे लोगों का होता है मूलांक 5

मूलांक की गणना आपके जन्मदिन से होती है। यदि आपका जन्म 1 से लेकर 9 तक के बीच में किसी तारीख को होता है, तो आपका मूलांक वहीं होगा, जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है। 9 से ज्यादा तारीख वाले लोगों का मूलांक उस तारीख के आपसी जोड़ में होगा। जैसे कि आपका जन्म 14 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांकि 1+4 यानी 5 होगा। मूलांक से व्यक्ति के व्यक्तित्व की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। यदि आपका जन्म 5,14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए कैसा होगा नया साल 2025। Reports 2025

नया साल 2025 कुछ विशेष

साल 2025 का अंक 9 होगा। इसका स्वामी मंगल है। 5 का अंक स्वामी बुध है। ज्योतिष के अनुसार बुध और मंगल उतने अच्छे मित्र नहीं है। बुध को बुद्धि का प्रतीक माना जाता है और मंगल को साहस का। यहां एक बात आपको स्पष्ट कर दें कि बिना बुद्धि के किया गया साहस व्यर्थ हो जाता है। इसलिए इस नए साल में आप अपनी बुद्धि और साहस से जो काम करेंगे, उसमें निश्चित ही सफल होंगे।

मूलांक 5 को लेकर धारणा

ज्योतिष शास्त्र में 5 अंक का काफी महत्व रखता है। अक्सर धार्मिक कार्यों में पांच अंकों के योग को महत्व दिया जाता है। 5 अंक से जु़ड़ेलोग काफी इमोशनल होते हैं। आपको अक्सर इमोशनल स्थितियों से बचने की जरूरत होगी। आपकी भावनात्मक स्थिति का असर आपके डिसीजन पर भी देखने को मिल सकता है। आपको एक बैलेंस्ड लाइफ स्टाइल अपनाने के साथ ही अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है। नए साल में आप बिना सोचे कुछ भी ना करें

मूलांक 5 को लेकर रिलेशनशिप

मूलांक 5 के रिलेशनशिप की बात करें तो आने वाले साल में आपको रिलेशनशिप मैंटेन करने को लेकर स्वभाव से काफी मिलनसार होने के कारण, इनके दोस्तों की संख्या भी ज्यादा होती है। 2025 में आपके प्रेम संबंध भी अच्छे बने रहेंगे, यानी आपकी लव लाइफ बेहतर रहेगी, लेकिन पर्सनल लाइफ में कुछ चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ सकता है।

कैसा रहेगा आपका कॅरियर

मूलांक 5 वालों के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो इनका करियर सामान्य से अच्छा रहेगा। नया कुछ करने का साहस करेंगे, लेकिन हालांकि, आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा संभल कर चलना होगा। नए साल 2025 में आपको अपनी कला के साथ ही प्रोडक्टिविटी में भी उन्नति करने के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 5 के लिए स्वास्थ्य

मूलांक 5 वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत होगी। आपको एक संतुलित जीवनशैली अपनाने के साथ ही मेंटल वेलनेस पर भी फोकस करना होगा।

शुभ दिन

इनके लिए 5, 14 और 23 तारीख शुभ होते हैं। इनके लिए शुभ रंग सफेद, खाकी और हल्का रंग होता है, साथ ही बुधवार और शुक्रवार शुभ दिन होते हैं।   Panchmukhi Hanuman Puja

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image