
1256
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिस नक्षत्र में भी हम पैदा होते हैं। उसका प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर हमेशा रहता है। यहां बात करेंगे आर्द्रा नक्षत्र की। आर्द्रा नक्षत्र राहु का नक्षत्र है। यह नक्षत्र मिथुन राशि में फैलाव रखता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध है, इसलिए इस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों पर राहु और बुध दोनों का असर होता है।
आर्द्रा नक्षत्र में पैदा हुए लोग काफी जिम्मेदार किस्म के होते हैं। इनमें राहु सी फूर्ति और बुध की बुद्धि होती है। इस कारण ये अपने टास्क को जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। इनके लिए कोई सा भी रिश्ता काफी अहम होता है। इन नक्षत्र में जन्म लेने वाली महिलाओं का व्यक्तित्व भी काफी आकर्षक होता है। ये लोग बहुत ज्यादा खर्च करने वाले लोग होते हैं।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोग हर नई चीज को सीखना चाहते हैं, इसलिए टेक्नोलॉजी में इनके जैसा ज्ञान होना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है। इंजीनियरिंग इनका फेवरेट सब्जेक्ट है। ये लोग इस क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं। इस क्षेत्र की महिलाओं को कुछ नया सीखने की हमेशा आदत बनी रहती है। वे नया फैशन भी फॉलो करती है। इनके लिए टेक्नोलॉजी की फील्ड काफी अच्छी होती है।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोग बेहतर जीवनसाथी साबित होते हैं। हालांकि ये लोग अपने रिलेशंस काफी सोच-विचारकर बनाते हैं। कई बार इसी कारण से इनकी शादी में विलंब होता है। विवाद के बाद अक्सर इसलिए परेशान होते हैं, क्योंकि कई बार ये लोग अपने पार्टनर पर काफी शक करते हैं, लेकिन इन सबके बावजूद ये लोग अच्छे और केयरिंग जीवनसाथी साबित होते हैं।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोग का सकारात्मक पक्ष यह होता है कि वे लोग मजाक को दिल पर नहीं लेते हैं। ये लोग काफी चतुर, समझदार और जिम्मेदार होते हैं। ये लोग लापरवाही नहीं करते हैं और इन पर किसी भी तरह का कार्य छोड़ा जा सकता है। ये लोग पूरी ईमानदारी से हर काम करने का प्रयास करते हैं।
आर्द्रा नक्षत्र में जन्मे लोगों की नकारात्मक पहलू यह है कि ये लोग कई बार काफी चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते हैं। कई बार अत्यधिक चंचलता रखते हैं और बुरे विचार रखने लग जाते हैं। हालांकि ये लोग जल्दी ही इस स्थिति को ठीक करना चाहते हैं, लेकिन अहंकार के कारण नहीं कर पाते हैं।
आर्द्रा नक्षत्र वाले लोग स्वास्थ्य के मामले में कमजोर होते हैं। अक्सर इन्हें मौसमी बीमारी जकड़ लेती है। कई बार अस्थमा भी हो जाता है। इस नक्षत्र में जन्मी महिलाओं को रक्त संबंधी समस्याएं हो सकती है।
