
कैसा होता है अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व

1246

ज्योतिष
कैसा होता है अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व
क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष में 27 नक्षत्र होते हैं और जिस नक्षत्र में आप पैदा होते हैं, उसका पूरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार सभी नक्षत्र राजा दक्ष की बेटियां हैं, जिनका विवाह चंद्रमा से हुआ था। जिस नक्षत्र में कोई व्यक्ति जन्म लेता है, पूरे जीवन भर उसका असर उस पर होता है। पहला नक्षत्र है अश्विनी। जानते हैं अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोग किस तरह के होते हैं-
सुंदर और भाग्यशाली होते हैं
नक्षत्र मंडल की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र से होती है। इसे पहला नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी सुंदर और भाग्यशाली होते हैं। अश्विनी नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु है और इसके देवता अश्विनी कुमार है। अश्विनी कुमार देवताओं के चिकित्सक माने जाते हैं। अश्विनी कुमार बेहद सुंदर माने जाते हैं, इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोग भी सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग काफी अच्छे मित्र होते हैं। कई बार लोग इनसे मन की बातें शेयर करके काफी राहत महसूस करते हैं। अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे हीलर होते हैं। ये लोग काफी स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। हर नई चीज को अपनाना उन्हें पसंद आता है। ये लोग नए समय के हिसाब से खुद का ढालना पसंद करते हैं।
मंगल और केतु का प्रभाव
अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु हैं और इसके देवता अश्विनी कुमार। अश्विनी नक्षत्र के चारों चरण मेष राशि में आते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर मंगल और केतु दोनों का असर होता है। मंगल के असर के कारण ये लोग काफी साहसी होते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग अलग रहना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि ये लोग काफी गुप्त प्रवृत्ति के होते हैं। जब तक इन्हें काम में सफलता नहीं मिल जाती है, तब तक ये लोग अपने काम को किसी से शेयर नहीं करते हैं। इस कारण ये अचानक से लाइम लाइट में आ जाते हैं।
जल्दी टारगेट पूरा करते हैं अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग
अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। ये लोग तब तक चैन से नहीं बैठते हैं, जब तक कि ये लोग कहीं विशेष सफलता नहीं प्राप्त कर सकते हैं। मार्केटिंग और सेल्स इनके लिए अच्छा फील्ड है। वहीं नर्सिंग, चिकित्सा की फील्ड में भी ये लोग काफी अच्छा करते हैं। कॅरियर में ये लोग हमेशा ही कुछ ना कुछ नया करते हैं।
कैसी होती है अश्विनी नक्षत्र की रिलेशनशिप
अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि वे लोग अच्छे मित्र होते हैं। वे दोस्तों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। हर समय लोगों की मदद करना उन्हें पसंद आता है। प्रेम के मामले में भी वे किसी को धोखा नहीं देते हैं। अक्सर अपने साथी की सभी ख्वाहिश पूरा करते हैं। वे अपने परिवार के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। हमेशा चिंता का समाधान करते रहते हैं। ये लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं।
लगों की कुछ नकारात्मक बातें
- ये लोग हमेशा ही मूड स्विंग की समस्या से बेहद परेशान रहते हैं।
- अक्सर ये लोग अकारण लोगों को राय देने लगते हैं, जिससे कई बार लोग इनसे परेशान होने लग जाते हैं।
- कई बार अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं है।
- कुछ मौकों पर इनकी बातों को टालना मुश्किल भरा रहता है। इससे लोग इनसे दूर भागते हैं।
- कई बार अपनी बात को सिद्ध करने के लिए जबरन ही विवाद करने लग जाते हैं। आप किस नक्षत्र में पैदा हुए हैं और उसका आप पर क्या प्रभाव है,
बात करें हमारे ज्योतिषियों से अभी।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।