
इंटरव्यू में सफल नहीं हो रहे हैं, जानिए ज्योतिषीय उपाय

1249

ज्योतिष
इंटरव्यू में सफल नहीं हो रहे हैं, जानिए ज्योतिषीय उपाय
कई बार जॉब के इंटरव्यू देते समय व्यक्ति मेहनत तो बहुत करता है, लेकिन सलेक्शन होना मुश्किल हो जाता है। जब सलेक्शन नहीं होता है, तो हम अचानक से नर्वस हो जाते हैं और लगता है कि आगे अब कुछ नहीं होगा। दरअसल कई बार ग्रह भी कुछ ऐसे होते हैं कि सफलता मिलते-मिलते रह जाती है। कुंडली में मौजूद ग्रह दोष की वजह से हमें इंटरव्यू में उन्नति या तरक्की में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार नौकरी के लिए बहुत तैयारी और मेहनत करने के बावजूद आपको तरक्की नहीं मिल पाती है। ज्योतिष के अनुसार, कुछ ग्रहों का विशेष प्रभाव आपको नौकरी या जॉब में सफलता दिलाने में मदद कर सकता है। जॉब इंटरव्यू को सफल बनाने के लिए अपनी तैयारी के साथ-साथ ग्रहों को मजबूत करने के लिए उपाय भी किए जा सकते हैं। जानते हैं कुछ ज्योतिषीय उपाय -
जॉब के लिए जिम्मेदार ग्रह और ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिषीय उपाय - शनि ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जॉब के लिए शनि कारक हैं। कुंडली में इनकी स्थिति जितनी मजबूत होगी, आपकी जॉब लगने के चांस ज्यादा अच्छे होंगे। यदि कुंडली में शनि की स्थिति खराब हुई, तो इंटरव्यू देते-देते आप परेशान हो जाएंगे, लेकिन कामयाबी आपके हाथों नहीं आ पाएगी। कुल मिलाकर आपके करियर में मिल रही सफलता और असफलता, शनि की स्थिति से तय होती है। ज्योतिष के अनुसार, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या अंतर्दशा चल रही है, उन्हें नौकरी में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ज्योतिषीय उपाय के रूप में आप शनि देव के मंत्रों का जाप करें और जितना हो सकें गरीबों की मदद करें।
बृहस्पति ग्रह के उपाय
ज्योतिष शास्त्र में भी गुरु ग्रह को विशेष ग्रह माना गया है। इसकी कमजोर स्थिति से सफलता पाना मुश्किल हो जाता है और जीवन भी परेशानियों से घिर जाता है। यदि कुंडली में गुरु ग्रह की कमजोर स्थिति तो ज्ञान प्राप्त करना मुश्किल है। नौकरी व करियर में की प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गुरु को सफलता और उदारता का ग्रह भी कहा गया है। ये ज्ञान के भी कारक है। ज्योतिषीय उपाय के रूप आप प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
सूर्य ग्रह के उपाय
यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो तो उसे अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति नहीं होती है। बार-बार इंटरव्यू में जातक को हार का सामना करना पड़ सकता है। वह चाहे नौकरी करें या व्यापार, उसे सफलता नहीं मिलती है। उसके काम में बाधाएं आती है। ज्योतिषीय उपाय के रूप में सूर्य मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें।
जॉब पाने के कुछ और ज्योतिषीय उपाय
- यदि आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो शुक्ल पक्ष के गुरुवार से प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं, ऐसा करने से आपका भाग्य चमकेगा और आपको किस्मत का भी पूरा साथ मिलेगा। साथ ही, आपको जॉब और इंटरव्यू में शुभ फल की प्राप्ति होगी।
- जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो, उन्हें कम से कम 21 या 11 गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। इस दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें। साथ ही, गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ मंत्र का जाप 108 बार जाप करना चाहिए।
- गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पीली चीजों का दान करें। जैसे- चने की दाल, बेसन, मक्का, हल्दी, केले आदि करना शुभ माना जाता है।
- किसी भी इंटरव्यू में जाने से पहले बुद्धि के देवता भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें। साथ ही, गणेश जी के मंत्रों को लाल पेन से लिखकर अपने बैग में या जेब में रख लें।
- कुंडली में बुध कमजोर हो तो मान सम्मान, यश में कमी और नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर हो तो उन्हें भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए।
- प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल में कुमकुम डालकर जल अर्पित करना चाहिए और सूर्य के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
- इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करें और उन्हें नीले फूल अर्पित करें।
- क्या आप भी जॉब या बिजनेस को लेकर परेशान हैं? क्या कहती है आपकी कुंडली, एक बार जरूर बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।