
बड़ा मंगलवार - करिए हनुमानजी की विशेष पूजा और पाएं मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद

1262

ज्योतिष
बड़ा मंगलवार - करिए हनुमानजी की विशेष पूजा और पाएं मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद
Bada Mangal 2025 Date: सप्ताह का हर मंगलवार हनुमान जी को समर्पित है। लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में बजरंगबली की पूजा अत्यंत ही फलदायी माना गया है। बता दें कि ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सारे दु:ख-तकलीफ मिट जाते हैं। इसके साथ ही जातक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। बड़ा मंगल के दिन भंडारा करने का भी विधान है। तो आइए जानते हैं कि इस साल बड़ा मंगल कब से शुरू होने वाला है।
बड़ा मंगल 2025 कब से शुरू होगा?
पंचांग के अनुसार, इस साल बड़ा मंगल 13 मई 2025 से शुरू होगा। इसी दिन ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल होगा। बड़ा मंगल के दिन मंदिर जाकर हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू को भोग लगाएं। इसके साथ ही बजरंगबली को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल वस्त्र चढ़ाएं। बड़ा मंगल के दिन ऐसा करने से भक्तों पर राम भक्त हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है।
बड़ा मंगल का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही हनुमान जी और प्रभु श्री राम की मुलाकात हुई थी। इसी वजह से ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन हनुमान चालीसा के पाठ का भी अवश्य करें। ऐसा करने हर व्यक्ति को हर भय से मुक्ति मिलती है और उसे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
बड़ा मंगल 2025 की तारीख
पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025
किस काम के लिए कैसे करें हनुमान पूजा
संकटों से मुक्ति के लिए
यदि आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है या आप जब किसी कार्य को करने का प्लान कर रहे हैं तो संकट का बादल छा जा रहा है तो आप नियमित हनुमान जी की पूजा करें. साथ ही मंगलवार के दिन पीपल के पत्ते पर चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उस पत्ते पर राम-राम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। इस उपाय को बड़े मंगलवार से शुरू कर सकते हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
यदि आप पर कर्जों का बोझ बढ़ गया है और आप हमेशा तनाव में रहते हैं तो आप प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही प्रत्येक बड़े मंगलवार के दिन हनुमान जी को तुलसी दल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और हमे सभी प्रकार के आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है.
मान-सम्मान में वृद्धि के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आप समाज में किसी बड़े ऊंचाई पर जाएं और खूब नाम कमाएं, जिससे यश कीर्ति में वृद्धि हो तो, हनुमान जी को गुलाबी और पीले रंग के पुष्प जैसे- गुलाब, गुड़हल, कमल, गेंदा या सूर्यमुखी अर्पित करें। साथ ही ज्येष्ठ महीने के प्रत्येक मंगलवार यानी बड़ा मंगलवार
कार्यों में सफलता के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपको किसी भी कार्य में आसानी से सफलता मिल जाए और उसमें किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आए तो हनुमान जी की नियमित पूजा करें। साथ मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर गुड़ और चने का प्रसाद चढ़ाकर भक्तों में बांट दें। ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार ऐसा करने से कार्यों में शीघ्र ही सफलता मिलती है।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।