
कैसे होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग, जानिए कुछ खास बातें

1283

ज्योतिष
कैसे होते हैं भरणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग, जानिए कुछ खास बातें
व्यक्ति जिस नक्षत्र में जन्म लेता है, उस नक्षत्र का असर उस पर जीवन भर रहता है। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, विचार, कार्य करने का उत्साह ये सब इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है आप किस नक्षत्र में जन्म ले रहे हैं। कुंडली में चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है, उसका असर उस पर हमेशा रहता है। आज यहां बात करते हैं भरणी नक्षत्र की। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र है और भरणी नक्षत्र के देवता यम है। यह नक्षत्र मेष राशि में फैलाव है, इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर मंगल का भी असर रहता है।
फैशनेबल होते हैं ये लोग
भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र होता है। इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे लोग फैशन और सुंदरता के प्रेमी होते हैं। ये लोग आर्ट और कल्चर में काफी रुचि रखते हैं। इन्हें म्यूजिक, डांस में रुचि होती है। घूमना-फिरना, खाना-पीना इन्हें पसंद आता है। ये लोग काफी फन लविंग होते हैं। शुक्र का असर होने के कारण आकर्षक भी दिखते हैं। इन लोगों को फ्लर्ट करने की आदत होती है। भरणी नक्षत्र के लोगों पर मंगल का असर भी होता है, इसलिए ये गुस्सैल किस्म के होते हैं।
यम की पूजा से मिलता है सुख
भरणी नक्षत्र के देवता यम है। यम को धर्म का रक्षक माना जाता है। यही आदत भरणी नक्षत्र के लोगों में भी पाई जाती है। ये लोग बेहद धार्मिक किस्म के होते हैं। अधर्म एकदम से स्वीकार नहीं करते हैं। किसी भी जगह पर पक्षपात करना उन्हें पसंद नहीं आता है। हालांकि ये लोग बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं। भरणी नक्षत्र में जन्मे लोग का व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है। ये गुस्सा भी होते हैं और अपने दोस्तों से प्रेम से भी बात करते हैं।
भरणी नक्षत्र के लोगों का स्वास्थ्य
भरणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। स्वास्थ्य के प्रति भी ये लोग जागरूक होते हैं। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति इन लोगों की रुचि देखने को मिलती है। भरणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को चित्रकारी और फोटोग्राफी में रुचि देखने को मिलती है।
होते हैं ईमानदार और स्वाभिमानी
इस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की एक खास बात यह होती है कि ये लोग ईमानदार होते हैं। हर हाल में अपने काम को पूरा करना चाहते हैं। इन लोगों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है। ये लोग जो करने का सोचते हैं, वह आसानी से पूरा कर लेते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।
भरणी नक्षत्र के नकारात्मक पहलू
भरणी नक्षत्र में पैदा हुए लोगों के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। यदि कुंडली में मंगल और शुक्र की स्थिति खराब है, तो व्यक्ति कई बार बेहद गुस्से वाले और चिड़चिड़े स्वभाव वाला होता है। भरणी नक्षत्र के व्यक्ति बहुत जल्दी गलत संगत में पड़ सकते हैं। वे कई बार गुस्से की वजह से अपने रिश्ते खराब कर लेते हैं।
कुछ और नकारात्मक बातें -
- दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास करने वाले होते हैं।
- महत्वाकांक्षी होते हैं और दूसरों से जल्दी ईर्ष्या भाव भी रखने वाले होते हैं।
- मेहनती होते हैं, लेकिन असफलता से जल्दी घबरा जाते हैं।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।