2026 भौम प्रदोष व्रत

2026 भौम प्रदोष व्रत

भौम प्रदोष

भौम कृष्ण प्रदोष व्रत मंगलवार, सितम्बर 8, 2026 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:37 पी एम से 08:56 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 19 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 06:37 पी एम से 08:56 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - सितम्बर 08, 2026 को 02:42 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - सितम्बर 09, 2026 को 12:30 पी एम बजे

2026 भौम प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन मङ्गलवार को पड़ता है, तो इसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। भौम प्रदोष को मङ्गल प्रदोष भी कहा जाता है। भौम प्रदोष का व्रत ऋण से मुक्ति, भूमि-भवन आदि सम्बन्धित विवादों के निवारण तथा शारीरिक बल की वृद्धि हेतु किया जाता है। मङ्गल ग्रह से सम्बन्धित नकारात्मक प्रभावों से रक्षा में भी यह व्रत सहायक सिद्ध होता है।

जो व्यक्ति मङ्गलवार के दिन भौम प्रदोष व्रत करता है, भगवान शिव एवं मङ्गल देव की कृपा से उसे साहस, आत्मबल तथा निर्भयता प्राप्त होती है। यह व्रत आर्थिक बाधाओं से मुक्ति प्रदान करता है तथा विभिन्न प्रकार की शारीरिक व्याधियों को नष्ट करता है।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image