रविवार को जन्मे हों, तो हो सकती हैं ये खासियतें

रविवार को जन्मे हों, तो हो सकती हैं ये खासियतें

रविवार को जन्मे हों, तो हो सकती हैं ये खासियतें

यदि आप रविवार को जन्म लिए हैं, तो आपके किस तरह के व्यक्तित्व लिए पैदा हुए हैं, जानते हैं कुछ खास बातें। भले ही रविवार छुट्टी का दिन हों, लेकिन पौराणिक मान्यता के अनुसार यह सूर्य पूजा का दिन है, सूर्य जो कि ग्रहों के राजा हैं। नई चीजों की शुरुआत के लिए वे ही आशीर्वाद देते हैं। जानते हैं कैसे होते हैं रविवार को पैदा हुए लोग Mahashivrati Special Puja

ऐसा होता है व्यक्तित्व

ये लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है, इसलिए ये लोग राजा की तरह जीवन जीने वाले होते हैं। साहसी होते हैं और नए काम में रिस्क लेना पसंद करते हैं। रविवार को पैदा हुए लोगों की आंखों में एक चमक रहती है। वे हमेशा की कुछ करने के लिए तैयार दिखते हैं। कई बार ये लोग बेहद क्रिएटिव भी देखे गए हैं। ये चाहे नौकरी या बिजनेस करें, लेकिन हमेशा खुद को आगे रखने की चाह ही इनमें होती है। कभी किसी के दबाव में नहीं आते हैं और ना बहुत अधिक गुस्सा करते हैं। हालांकि जब रविवार को पैदा हुए लोगों का मूड खराब हो जाता है, तो वे तुरंत ही तुफान ला देने की क्षमता रखते हैं। इनके ज्यादा दोस्त तो नहीं होते हैं, लेकिन फिर समाज में इनका एक रूतबा होता है।

किस तरह को हो सकता है करियर

रविवार को पैदा हुए लोगों के लिए हमेशा खुद का कुछ करना ज्यादा अच्छा होता है। या उन्हें मेहनत करके ऐसी जॉब पाना चाहिए, जहां वे बॉस बन सकें। दरअसल ये लोग हमेशा दूसरों पर हुकूम चलाना पसंद करते हैं, इसलिए दूसरों के मार्गदर्शन में काम करना उनको पसंद आता है। इन्हें अपना टारगेट पूरा करना अच्छा लगता है, क्योंकि ये उसे कंपलीट करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इनके लिए सौलर एनर्जी से जुड़े सेक्टर, फार्मास्युटिकल की फील्ड, राजनीति या गवर्नमेंट से जुड़े काम करना बेहद अच्छा रहता है।

रविवार को पैदा हुए लोगों का प्रेम जीवन

- दरअसल इनका प्रेम जीवन थोड़ा मुश्किल वाला हो सकता है, क्योंकि ये लोग थोड़े अहंकारी होते हैं। - बहुत जल्दी ये लोग इनसिक्योर हो जाते हैं। ये लोग पार्टनर पर शंका करते हैं और इस कारण परेशानी में आ जाते हैं। - छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और इनके लिए कंप्रोमाइज करना मुश्किल हो जाता है। - कई बार इनकी आदतें ही इनके वैवाहिक जीवन को नुकसान पहुंचा देती है। 

रविवार को पैदा हुए लोगों का भाग्य

रविवार को पैदा हुए लोगों के लिए इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। इनके लिए रविवार, बुधवार और गुरुवार काफी अच्छे दिन हो सकते हैं। वहीं इनके लिए केसरिया या सफेद रंग काफी अच्छा होता है। इनके लिए 1 नंबर लकी होता है।   Reports 2025

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image