क्या आप सोमवार को पैदा हुए हैं, जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व

क्या आप सोमवार को पैदा हुए हैं, जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व

क्या आप सोमवार को पैदा हुए हैं, जानिए कैसा है आपका व्यक्तित्व

क्या आप जानते हैं कि आप जिस दिन पैदा हुए हैं, उसका प्रभाव आप पर जीवन भर रहता है। हर दिन को एक ग्रह प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में आप जिस दिन पैदा हुए हैं उसका ग्रह असर आप पर होगा। यदि आप सोमवार को पैदा हुए हैं, तो आप पर चंद्रमा का असर बहुत ज्यादा होगा। चंद्रमा मन और मस्तिष्क का स्वामी माना जाता है, ऐसे में सोमवार को पैदा लोग चंद्रमा की तरह शीतल होते हैं, लेकिन इन लोगों को मूड स्विंग की समस्या अधिक रहती है। जानते हैं इनके व्यक्तित्व की और बातें -

सोमवार को पैदा हुए लोगों का व्यक्तित्व

आप सोमवार को पैदा हुए हैं, इसलिए आपके विचार बेहद जल्दी जल्दी बदल जाते हैं। सोमवार का दिन चंद्र का दिन होता है, जैसे चंद्रमा रोजाना घटता-बढ़ता रहता है, वैसे ही आपके विचार कभी नेगेटिव कभी पॉजिटिव होते हैं। ये लोग बेहद भावुक होते हैं और कई बार परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल पाना इनके लिए थोड़ा कठिन हो जाता है। ये लोग अक्सर अपने कंफर्ट जोन में ही रहते हैं और इन्हें इससे बाहर निकलना काफी कठिन लगता है।

सोमवार को पैदा हुए लोगों का कॅरियर

सोमवार को पैदा हुए लोगों के लिए कॅरियर की संभावनाएं कई जगह हो सकती है। ये लोग सफेद चीज से जुड़े किसी बिजनेस में हो सकते हैं। वहीं सेवा से जुड़े जॉब जैसे मेडिकल, टीचिंग, कस्टमर केयर, हॉटल मैनेजमेंट या फिर नेवी के जॉब्स इन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। वहीं मछली पालन, ज्यादा पानी में उगने वाले फल और सब्जियां भी इनके लिए काफी अच्छे व्यवसाय हो सकते हैं।

सोमवार को पैदा हुए लोगों की लव लाइफ

- आप बेहद इमोशनल हैं, इसलिए किसी को धोखा देना आपको पसंद नहीं है। - आपका पार्टनर आपका दिन तोड़ सकता है, इसलिए एकदम से दिल की बात किसी को ना बताएं। - कई बार आपको अपने पार्टनर को बार-बार यह बताने की जरूरत होगी कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। - सोमवार को पैदा हुए लोग शादी के बाद भी किसी और से संबंध रख सकते हैं, जो उनके लिए चिंताजनक हो सकता है।

कैसा होता सोमवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य

ये लोग कई बार खुद से ही परेशान रहते हैं। अक्सर इन्हें मूड स्विंग की समस्या रहती है। कई बार बेवजह ही ये लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। वहीं अक्सर इन्हें माइग्रेन, सिर दर्द, सर्दी या जुकाम की समस्या होती रहती है।

भाग्यशाली रंग और तारीख

आपके लिए सफेद या चमकीला रंग काफी भाग्यशाली होता है। आप किसी भी शुभ काम के समय, किसी खास कार्य के जाते समय ये लोग सफेद वस्त्र पहनें, तो काफी अच्छा रहता है। वहीं इनके लिए 2, 11. 20 या 29 तारीख काफी अच्छी रहती है।

सफलता के उपाय

  •  प्रतिदिन मेडिटेशन करें, इससे मूड स्विंग होने की समस्या कम होगी।
  •  नेगेटिव थॉट्स को खुद पर हावी ना होने दें।
  •  बड़े लक्ष्य बनाने की जगह छोटे-छोटे लक्ष्यों पर ध्यान दें।
  •  अपने टास्क बनाएं और उस पर काम करें।
  •  सोमवार को शिव का दूध से अभिषेक करें।
  •  पानी की बर्बाद रोकें।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image