2026 बुध प्रदोष व्रत

2026 बुध प्रदोष व्रत

बुध प्रदोष

बुध कृष्ण प्रदोष व्रत बुधवार, अप्रैल 15, 2026 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:47 पी एम से 09:03 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 16 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 06:47 पी एम से 09:03 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 15, 2026 को 12:12 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - अप्रैल 15, 2026 को 10:31 पी एम बजे

2026 बुध प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन बुधवार को पड़ता है, तो इसे बुध प्रदोष के नाम से जाना जाता है। भगवान शिव की प्रसन्नता हेतु बुध प्रदोष व्रत किया जाता है। बुधवार के दिन का शासक बुध ग्रह होता है। अतः बुधवार को आने वाला प्रदोष व्रत बुद्धि, वाणी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु लाभकारी माना जाता है। बुध प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति को मेधा शक्ति, व्यवहार कुशलता तथा वाक् कौशल में वृद्धि होती है।

ज्योतिष शास्त्र में भी बुध प्रदोष व्रत को अत्यन्त उपयोगी माना गया है। बुद्ध ग्रह से सम्बन्धित अशुभ योगों के निवारण हेतु जातक को बुध प्रदोष व्रत करने का सुझाव दिया जाता है। बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क, सम्वाद, गणित, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। इसीलिये विद्यार्थियों एवं व्यापारियों के लिये यह व्रत विशेष रूप से फलदायक होता है।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image