
क्या आपकी राशि है कर्क, जानिए कैसे हैं आप ?

1236

ज्योतिष
क्या आपकी राशि है कर्क, जानिए कैसे हैं आप ?
कर्क राशि के जातक दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। ये अपने चाहने वालों के लिए अति प्रेमी, विश्वसनीय और उनकी परवाह करने वाले होते हैं। बदले में ऐसी ही उम्मीद इन्हें अपने साथी से रहती है। हालाँकि कभी-कभार ये अपने पार्टनर पर ज्यादा अधिकार जताने का प्रयास करते हैं। रिेलेशनशिप इनके लिए बहुत मायने रखता है। ये अपने प्यार की ख़ुशियों के लिए कुछ कर गुज़रने को तैयार रहते हैं।
कर्क राशि के जातक अभिमानी होते हैं इसलिए ये अपने सिद्धांतों पर जीते हैं। हालाँकि इनका आंतरिक स्वभाव काफ़ी सौम्य होता है लेकिन बाहर से ये बेहद सख्त होते हैं। अपने बेहद क़रीबी लोगों के प्रति इनके अंदर समर्पण का भाव रहता है। फिर भी ये एक कुशल कूट-नीतिज्ञ और बुद्धिमानी होते हैं। यदि किसी क्षेत्र में कर्क राशि के लोग थोड़ी मेहनत कर लें, तो यह उस क्षेत्र में अपना परचम लहरा सकते हैं। इनकी याददाश्त शक्ति भी बहुत मजबूत होती है, लेकिन मितभाषी होने के कारण कभी-कभार ये कई ऐसे मौके गंवा देते हैं, जिसमें ये बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ये सेहत से जरूर थोड़े नाजुक होते हैं, लेकिन कल्पना शक्ति के धनी होते हैं।
कर्क राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व
कर्क लग्न के प्रभाव से आपमें अंतरज्ञान, भावनाएं, और सपने देखने की प्रवृति हो सकती है। आपमें भाषा और संवाद कौशल का विशेष गुण हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपके तीक्ष्णबुद्धि, सहृदयी, चंचल स्वभाव का होने की संभावनाएं भी बन रही है। आपकी लग्न के व्यक्तियों में कुछ आध्यात्मिक गुण भी पाए जाते हैं और कुछ लोगों में पागलपन के लक्षण भी पाए जाते हैं। आप लोगों की स्मरण शक्ति काफी मजबूत होती है। आप स्वभाव से सरल, संवेदनशील, दयालु और घरेलू प्रवृति के हो सकते है।
व्यक्तिगत संबंधों में एक ओर आप स्नेही, कोमल, भावुक और रोमांटिक होते है जबकि दूसरी और आप हठी, अधिकार भावना और वफादारी के भावों से युक्त भी होते है। आप संबंधों को लेकर काफी जबाबदेह होते हैं। आपके मजबूत स्मरण शक्ति के स्वामी होने की संभावना बन रही है और आप किसी सदमें को कभी भूला नहीं पाते है। भावनात्मक प्रवृति का होने के कारण आप किसी की गलती को कभी नहीं भूलते है। इसके कारण आप दोस्तों के लिए अच्छे और बुरे दोनों साबित हो सकते है। आप उज्ज्वल प्रवृति, अत्यंत सावधानी रखने वाले व समान रूप से उत्पादक भी साबित हो सकते है।
कर्क राशि का शारीरिक रूप-रंग
कर्क लग्न के लोगों की शारिरिक बनावट गोल होती है और तीस साल की उम्र में भी उम्रदराज दिखने लगते हैं। आपके बाल काले और कम हो सकते है, छोटी नाक, आंख बाहर को निकली हुई और टोढी गोल होती है। आपकी ऊचाई औसत से छोटी होती है। आपकी लग्न के लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में भाग्यशाली नहीं होते। आपकी शारीरिक बनावट ठीक-ठाक होती है, आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है। सामान्यता: आप गोरे रंग के होते है।
कर्क राशि का स्वास्थ्य
कर्क लग्न आपको कफ, अपच, गैस,पेट, लीवर और आंतों से संबंधित सामान्य समस्याएं होने की संभावना बना रहा है। लग्न के प्रभाव से आपको भावनात्मक समस्या जैसे अवसाद,हाइपोकोनड्रिया और हिस्टीरिया आदि जैसे रोग हो सकते है। आपका अति संवंदनशील होना आपकी पाचन शक्ति को कमजोर कर, आपको गैस्ट्रिक और अन्य पेट सम्बंधित रोग होने की संभावनाएं बना रहा है। साथ ही कफ और आंख की कमजोरी की समस्या भी आपको रोगग्रस्त कर सकती है।
कर्क राशि के सकारात्मक लक्षण
कर्क राशि के लोगों के सबसे अच्छे व्यक्तित्व लक्षणों में से एक है। ये हमेशा साथ निभाने वाले और मर जाने वाले लोग होते हैं। यानी एक बार इनका विश्वास जीत लेने में थोड़ा समय लग सकता है। कर्क राशि के लोग अपने प्रियजनों की मदद के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अपनी प्रबल भावनात्मक बुद्धिमत्ता के कारण वे समर्पित होते हैं और अपने आसपास के लोगों के साथ सहानुभूति रखते हैं। कर्क राशि वाले स्वभाव में थोड़े मजाकिया होते हैं। कर्क राशि के लोग अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करते हैं। निर्णय लेते समय, वे तर्क से ज़्यादा अंतर्ज्ञान पर भरोसा करते हैं। कर्क राशि का आकर्षण ही लोगों को उनकी ओर खींचता है, और वे आमतौर पर नए लोगों से मिलने में माहिर होते हैं।
कर्क राशि के नकारात्मक लक्षण
कर्क राशि वाले भावुक होते हैं। ये अपने मनमौजी मिजाज़ के लिए मशहूर हैं जो पल भर में बदल सकता है। कर्क राशि वालों का मिजाज ज्वार-भाटे या चाँद की कलाओं की तरह बदलता है। कर्क राशि वाले हर चीज के बारे में जानना चाहते हैं, इसलिए अगर उन्हें पता न चले, तो वे बेहद चिंतित हो जाते हैं। वे आसानी से शक करने लगते हैं और उन्हें लगता है कि कुछ गड़बड़ है, जबकि असल में सब कुछ ठीक हो सकता है।
कर्क राशि वालों को गुमराह होने का भी डर होता है, यही वजह है कि वे इस तरह व्यवहार करते हैं। कर्क राशि के लोग आलोचना को बिल्कुल पसंद नहीं करते। अगर आप उनसे एक भी बुरी बात कह दें, तो वे शायद अपना दिन खराब कर देंगे। ये कर्क राशि के लोग स्वाभाविक रूप से चिंताग्रस्त होते हैं और ऐसा करके अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाते हैं।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।