दिवाली 2025 कब है? धनतेरस से लेकर भाईदूज तक का पूरा कैलेंडर

दिवाली 2025 कब है? धनतेरस से लेकर भाईदूज तक का पूरा कैलेंडर

भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक दिवाली, पांच दिनों तक चलने वाला प्रकाश का यह महापर्व लोगों में खुशियां लेकर आता है। धनतेरस से शुरू होकर नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक चलने वाला यह पंचपर्व कई देवी-देवताओं और पौराणिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं दिवाली 2025 के पांच महत्वपूर्ण दिन और उनकी तिथियों के बारे में।

दिवाली 2025 का पूरा कैलेंडर (Divali 2025 Dates)

इस साल दीपावली का पर्व 18 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा। नीचे विस्तार से हर दिन की तिथि और शुभ मुहूर्त की जानकारी दी गई है:

पहला दिन: धनतेरस (Dhanteras 2025)

दिवाली पंचपर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई जाती है और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन खरीदे गए सामान को बरकत का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस 2025 तिथि और मुहूर्त

  • तारीख: 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
  • तिथि: कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी
  • शुभ मुहूर्त: शाम 07:16 से 08:20 बजे तक
  • विशेष: इस दिन शनि प्रदोष का भी विशेष योग बन रहा है।

दूसरा दिन: नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)

इसे छोटी दिवाली भी कहा जाता है। हनुमान जयंती और महाकाली की विशेष पूजा के रूप में भी यह पर्व प्रचलित है। मुख्य द्वार पर चौमुखा दीया जलाने से यम की यातनाओं और नर्क से मुक्ति मिलती है।
  • तारीख: 19 अक्टूबर 2025, रविवार
  • महत्व: पितरों की पूजा और यम दीपदान।

तीसरा दिन: दीपावली महापर्व (Deepavali 2025)

दीपावली मुख्य रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय का महापर्व है। इस दिन गणेश-लक्ष्मी के साथ-साथ मां काली और कुबेर देवता की भी पूजा होती है। इसी दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे।

दिवाली 2025 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

  • तारीख: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
  • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक
  • विशेष: यद्यपि अमावस्या 21 अक्टूबर दोपहर तक है, परंतु प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन का महत्व होने के कारण दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

चौथा दिन: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट

गोवर्धन पर्व प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है और छप्पन भोग अर्पित किया जाता है।

गोवर्धन पूजा 2025 मुहूर्त

  • तारीख: 22 अक्टूबर 2025, बुधवार
  • प्रातः काल मुहूर्त: सुबह 06:26 से 08:42 बजे तक
  • सांय काल मुहूर्त: दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक

पांचवा दिन: भाई दूज (Bhai Dooj 2025)

दिवाली पंचपर्व का आखिरी दिन भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक भाई दूज का होता है। इस दिन यमुना स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है।

भाई दूज 2025 तिलक मुहूर्त

  • तारीख: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार
  • टीका शुभ मुहूर्त: दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image