स्वप्न फल - जानिए 100 विशेष सपनों की बात

स्वप्न फल - जानिए 100 विशेष सपनों की बात

स्वप्न फल - जानिए 100 विशेष सपनों की बात

स्वप्न ज्योतिष के अनुसार नींद में दिखाई देने वाले हर सपने का एक खास संकेत होता है। यहाँ हम आपको 100 सपनों के फल बता रहे हैं। जानिए यदि आप इनमें से किसी तरह का सपना देखते हैं सपने 1- आंखों में काजल लगाना- शारीरिक कष्ट होना 2- स्वयं के कटे हाथ देखना- किसी निकट परिजन की मृत्यु 3- सूखा हुआ बगीचा देखना- कष्टों की प्राप्ति 4- मोटा बैल देखना- अनाज सस्ता होगा 5- पतला बैल देखना – अनाज महंगा होगा 6- भेड़िया देखना- दुश्मन से भय 7- राजनेता की मृत्यु देखना- देश में समस्या होना 8- पहाड़ हिलते हुए देखना- किसी बीमारी का प्रकोप होना 9- पूरी खाना- प्रसन्नता का समाचार मिलना 10- तांबा देखना- गुप्त रहस्य पता लगना 11- पलंग पर सोना- गौरव की प्राप्ति 12- थूक देखना- परेशानी में पडऩा 13- हरा-भरा जंगल देखना- प्रसन्नता मिलेगी 14- स्वयं को उड़ते हुए देखना- किसी मुसीबत से छुटकारा 15- छोटा जूता पहनना- किसी स्त्री से झगड़ा 16- स्त्री से मैथुन करना- धन की प्राप्ति 17- किसी से लड़ाई करना- प्रसन्नता प्राप्त होना 18- लड़ाई में मारे जाना- राज प्राप्ति के योग 19- चंद्रमा को टूटते हुए देखना- कोई समस्या आना 20- चंद्रग्रहण देखना- रोग होना 21- चींटी देखना- किसी समस्या में पढऩा 22- चक्की देखना- शत्रुओं से हानि 23- दांत टूटते हुए देखना- समस्याओं में वृद्धि 24- खुला दरवाजा देखना- किसी व्यक्ति से मित्रता होगी 25- बंद दरवाजा देखना- धन की हानि होना 26- खाई देखना- धन और प्रसिद्धि की प्राप्ति 27- धुआं देखना- व्यापार में हानि 28- भूकंप देखना- संतान को कष्ट 29- सुराही देखना- बुरी संगति से हानि 30- चश्मा लगाना- ज्ञान बढऩा 31- दीपक जलाना- नए अवसरों की प्राप्ति 32- आसमान में बिजली देखना- कार्य-व्यवसाय में स्थिरता 33- मांस देखना- आकस्मिक धन लाभ 34- विदाई समारोह देखना- धन-संपदा में वृद्धि 35- टूटा हुआ छप्पर देखना- गड़े धन की प्राप्ति के योग 36- पूजा-पाठ करते देखना- समस्याओं का अंत 37- शिशु को चलते देखना- रुके हुए धन की प्राप्ति 38- फल की गुठली देखना- शीघ्र धन लाभ के योग 39- दस्ताने दिखाई देना- अचानक धन लाभ 40- शेरों का जोड़ा देखना- दांपत्य जीवन में अनुकूलता 41- मैना देखना- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति 42- सफेद कबूतर देखना- शत्रु से मित्रता होना 43- बिल्लियों को लड़ते देखना- मित्र से झगड़ा 44- सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि 45- मधुमक्खी देखना- मित्रों से प्रेम बढऩा 46- खच्चर दिखाई देना- धन संबंधी समस्या 47- रोता हुआ सियार देखना- दुर्घटना की आशंका 48- समाधि देखना- सौभाग्य की प्राप्ति 49- गोबर दिखाई देना- पशुओं के व्यापार में लाभ 50- चूड़ी दिखाई देना- सौभाग्य में वृद्धि 51- दियासलाई जलाना- धन की प्राप्ति 52- सीना या आंख खुजाना- धन लाभ 53- सूखा जंगल देखना- परेशानी होना 54- मुर्दा देखना- बीमारी दूर होना 55- आभूषण देखना- कोई कार्य पूर्ण होना 56- जामुन खाना- कोई समस्या दूर होना 57- जुआ खेलना- व्यापार में लाभ 58- धन उधार देना- अत्यधिक धन की प्राप्ति 59- चंद्रमा देखना- सम्मान मिलना 60- चील देखना- शत्रुओं से हानि 61- स्वयं को दिवालिया घोषित करना- व्यवसाय चौपट होना 62- चिडिय़ा को रोते देखता- धन-संपत्ति नष्ट होना 63- चावल देखना- किसी से शत्रुता समाप्त होना 64- चांदी देखना- धन लाभ होना 65- दलदल देखना- चिंताएं बढऩा 66- कैंची देखना- घर में कलह होना 67- सुपारी देखना- रोग से मुक्ति 68- लाठी देखना- यश बढऩा 69- खाली बैलगाड़ी देखना- नुकसान होना 70- खेत में पके गेहूं देखना- धन लाभ होना 71- फल-फूल खाना- धन लाभ होना 72- सोना मिलना- धन हानि होना 73- शरीर का कोई अंग कटा हुआ देखना- किसी परिजन की मृत्यु के योग 74- कौआ देखना- किसी की मृत्यु का समाचार मिलना 75- धुआं देखना- व्यापार में हानि 76- चश्मा लगाना- ज्ञान में बढ़ोत्तरी 77- भूकंप देखना- संतान को कष्ट 78- रोटी खाना- धन लाभ और राजयोग 79- पेड़ से गिरता हुआ देखना- किसी रोग से मृत्यु होना 80- श्मशान में शराब पीना- शीघ्र मृत्यु होना 81- रुई देखना- निरोग होने के योग 82- कुत्ता देखना- पुराने मित्र से मिलन 83- सफेद फूल देखना- किसी समस्या से छुटकारा 84- उल्लू देखना- धन हानि होना 85- सफेद सांप काटना- धन प्राप्ति 86- लाल फूल देखना- भाग्य चमकना 87- नदी का पानी पीना- सरकार से लाभ 88- धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना- यश में वृद्धि व पदोन्नति 89- कोयला देखना- व्यर्थ विवाद में फंसना 90- जमीन पर बिस्तर लगाना- दीर्घायु और सुख में वृद्धि 91- घर बनाना- प्रसिद्धि मिलना 92- घोड़ा देखना- संकट दूर होना 93- घास का मैदान देखना- धन लाभ के योग 94- दीवार में कील ठोकना- किसी बुजुर्ग व्यक्ति से लाभ 95- दीवार देखना- सम्मान बढऩा 96- बाजार देखना- दरिद्रता दूर होना 97- मृत व्यक्ति को पुकारना- विपत्ति एवं दु:ख मिलना 98- मृत व्यक्ति से बात करना- मनचाही इच्छा पूरी होना 99- मोती देखना- पुत्री प्राप्ति 100- लोमड़ी देखना- किसी घनिष्ट व्यक्ति से धोखा मिलना

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image