दूर्वा अष्टमी - महत्व, पूजा विधि और कथा

दूर्वा अष्टमी - महत्व, पूजा विधि और कथा

दूर्वा अष्टमी - महत्व, पूजा विधि और कथा

दूर्वा अष्टमी का त्यौहार, जो भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। साल 2025 में यह त्यौहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। यह पर्व विशेष रूप से दूर्वा घास के पूजन से जुड़ा है, जिसे भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं को अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। दूर्वा को इस तरह भगवान को अर्पित करने से समस्त प्रकार के सुख और वैभव प्राप्त होते हैं।

दूर्वा का महत्व

हिन्दू धर्म में दूर्वा (दूब) घास को अत्यधिक पवित्र माना जाता है. यह शुद्धता, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक है. धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों में दूर्वा का उपयोग अनिवार्य माना जाता है. भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है और मान्यता है कि दूर्वा के बिना गणेश जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। दूर्वा अष्टमी पर आप श्री गणेशजी को दूर्वा जरूर अर्पण करें। इसके पीछे कई कहानियां भी है

दूर्वा अष्टमी की कहानी

दूर्वा के महत्व से जुड़ी कई कथाएं हैं, जिनमें से दो प्रमुख हैं: भगवान गणेश और अनलासुर की कथा: एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक भयंकर राक्षस ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा रखा था। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान गणेश ने विराट रूप धारण कर राक्षस को निगल लिया. इसे निगलने के बाद गणेश जी के शरीर में अत्यधिक गर्मी उत्पन्न हो गई। तब सभी देवताओं ने गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित की, जिससे उनके शरीर की गर्मी शांत हुई और उन्हें राहत मिली। तभी से भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय हो गई और उन्हें दूर्वा अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई। एक अन्य कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब मंदराचल पर्वत को मथनी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था और भगवान विष्णु कूर्म अवतार धारण कर उसकी धुरी बने थे, तब पर्वत के तीव्र घर्षण से भगवान विष्णु के जंघा से कुछ रोम (बाल) समुद्र में गिर गए। इन्हीं रोमों से दूर्वा घास की उत्पत्ति हुई। कुछ मान्यताओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन से अमृत कलश निकला और देवता व असुर उसे लेकर जा रहे थे, तब अमृत की कुछ बूँदें दूर्वा पर गिरीं, जिससे यह अमर और अत्यंत पवित्र हो गई।

दूर्वा अष्टमी की पूजा विधि

दूर्वा अष्टमी पर कई जगह व्रत किया जाता है। दूर्वा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. व्रत का संकल्प लें और अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें. पूजा स्थान को साफ करें। भगवान शिव और भगवान गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। भगवान गणेश को 21 गांठों वाली दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा के साथ फूल, फल, अक्षत, धूप, दीप, चंदन और मोदक या मीठे आटे की रोटी का भोग लगाएं. दूर्वा चढ़ाते समय "इदं दूर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप कर सकते हैं। भगवान शिव और देवी पार्वती की भी पूजा करें. दूर्वा अष्टमी की व्रत कथा सुनें या पढ़ें. गणेश जी और शिव परिवार की आरती करें. पूजा के बाद सामर्थ्य अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें. दिन भर उपवास रखें. कुछ लोग केवल फल और दूध का सेवन करते हैं, जबकि कुछ निर्जल व्रत रखते हैं. व्रत का पारण शाम को पूजा के बाद किया जाता है.

दूर्वा अष्टमी का महत्व और लाभ

दूर्वा अष्टमी का व्रत और पूजन करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं: यह व्रत मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है. भगवान गणेश विघ्नहर्ता माने जाते हैं, इसलिए दूर्वा अर्पित करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. घर में सुख-शांति और सकारात्मकता का वास होता है. दूर्वा अष्टमी का पर्व प्रकृति और ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर अवसर है. यह हमें दूर्वा जैसे साधारण तत्व के असाधारण महत्व को समझने और उसके माध्यम से दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा देता है.

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image