2026 एकदन्त संकष्टी

2026 एकदन्त संकष्टी

एकदन्त संकष्टी का समय

एकदन्त संकष्टी चतुर्थी मंगलवार, मई 5, 2026 को
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 10:19 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - मई 05, 2026 को 05:24 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - मई 06, 2026 को 07:51 ए एम बजे

2026 एकदन्त संकष्टी चतुर्थी

अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, वैशाख माह (पूर्णिमान्त ज्येष्ठ माह) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को एकदन्त संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश के एकदन्त रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान एकदन्त को गणेश जी के अष्टविनायक रूपों में से एक माना जाता है। एकदन्त गणेश का शाब्दिक अर्थ है - एक दाँत वाले गणेश जी। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार गणेश जी द्वारा भगवान शिव से भेंट हेतु रोकने पर भगवान परशुराम ने अपने परशु से गणेश जी पर प्रहार किया था जिससे उनका एक दाँत टूट गया और वे एकदन्त के रूप में प्रसिद्ध हुये।

मुद्गलपुराण में वर्णित अष्टविनायक उत्पत्ति कथा के अनुसार मदासुर नामक दैत्य के अत्याचार से देवताओं की रक्षा करने हेतु भगवान गणेश, एकदन्त स्वरूप में प्रकट हुये थे। भगवान एकदन्त के भय से मदासुर अपनी पराजय स्वीकार कर सदैव के लिये पाताललोक चला गया।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image