
शुक्रवार को पैदा हुए लोग किस तरह के होते हैं, जानिए कुछ खास बातें -

1247

ज्योतिष
शुक्रवार को पैदा हुए लोग किस तरह के होते हैं, जानिए कुछ खास बातें -
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों की बात करें तो यह दिन काफी खास होता है। शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और इस दिन जन्म लेने वाले लोगों पर शुक्र ग्रह के साथ ही मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद जरूर रहता है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग भौतिकवादी होने के साथ ही दिखावा पसंद करने वाले होते हैं। जो जातक इस दिन जन्म लेते हैं। आमतौर पर उनके व्यवहार में कुछ बातें देखने को मिलती है। जानते हैं उनके स्वभाव, प्रेम संबंध और करियर (Career) से जुड़ी कुछ विशेष बातें -
शुक्रवार को जन्म लेने वालों का स्वभाव
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग काफी खास होते हैं। वे उत्साही और खुशहाल लोग होते हैं। उनमें दूसरों को आकर्षित करने भी भी क्षमता होती है। इस कारण इनके दोस्तों का नेटवर्क काफी बड़ा होता है। ये मजाक पसंद करते हैं और अक्सर अपने दोस्तों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। संगीत, कला और नृत्य आदि में इनकी विशेष रुचि रहती है। ये लोग फैशनेबल कपड़े पहनते हैं। अक्सर ही किसी पार्टी में ये लोग आसानी से आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। इन्हें घूमना-फिरना और पैसे खर्च करना पसंद होता है। अक्सर ये लोग अपने किसी फेवरेट रेस्टोरेंट पर जाकर मनचाही चीजें खाना पसंद करते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों के प्रेम और विवाह संबंध
शुक्र ग्रह के प्रभाव के कारण इनका मन काफी चंचल होता है। हालांकि, इन्हें सच्चे प्रेम की तलाश होती है और अगर इन्हें वह मिल जाए तो वे रिश्ते में काफी ईमानदार होते है। अक्सर ये लोग रिलेशनशिप में जल्दी पड़ जाते हैं। अट्रैक्टिव पर्सनेलिटी होने के कारण लोग इनसे काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। इनकी मैरिड लाइफ भी सफल होती है। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति इमानदार होते हैं। हालांकि कई बार ज्यादा फैशनेबल होने या बातूनी होने के कारण इनके मतभेद भी बढ़ते जाते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों की आर्थिक स्थिति
शुक्रवार को जन्म लेने वालों की आर्थिक स्थिति (Financial State) बेहतर होती है। ये काफी मेहनती होते हैं, इस कारण जीवन में सफल होते हैं> इनके पास पैसा तो रहता है, लेकिन सेविंग पर ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि, पैसा कमाने के नए-नए साधन ये खोजते रहते हैं। ये एक साथ कई जगह काम करके पैसा कमा सकते हैं। इन्हें अपनी लाइफ बेहद अच्छी और आरामदायक चाहिए होती है, इसलिए शुरुआती दिनों में ये लोग काफी पैसा कमाने पर ध्यान देते हैं। हालांकि अधिक खर्चे की आदत के कारण ये लोग इतना पैसा बचा नहीं पाते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों का करियर
शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोग कला प्रेमी होते हैं। उन्हें घूमना और मनोरंजन पसंद होता है। ऐसे में इनका करियर भी इसी क्षेत्र में बनता है। इनके करियर की बात करें तो म्यूजिक, फिल्म, फैशन इंडस्ट्री के साथ ही लेखन के क्षेत्र इनके लिए अच्छे माने जाते हैं। शुक्रवार को जन्मे बहुत से लोग अच्छे मॉडल, अच्छे संगीतकार या अच्छे एक्टर होते हैं। वहीं बिजनेस में भी कई बार ये लोग काफी अच्छा करते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होती है। ये मौसमी बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। सर्दी-खांसी अक्सर इन्हें होती रहती है। उम्र बढ़ने के साथ ही इनमें उम्रजनित परेशानियां देखने को मिलती हैं। खासकर जोड़ों में दर्द की परेशानी होती है। डायबिटीज के शिकार भी आसानी से हो सकते हैं, क्योंकि ये खाने-पीने के बड़े शौकीन होते हैं।
शुक्रवार को जन्म लेने वालों का लकी दिन और नंबर
शुक्रवार को जन्म लेने वालों के लिए उनका जन्म दिन यानी शुक्रवार के साथ ही बुधवार का दिन भी शुभ होता है। उनका लकी नंबर 6 होता है.
शुक्रवार को जन्म लेने वालों की कमिया
ऐसा नहीं है कि शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों में केवल खूबियां ही होती हैं। इनकी एक कमी है इनकी अहं की भावना। इतना ही नहीं, इनमें संयम की भी कमी होती है. दिखावे के चक्कर में ये अपना बजट भी बिगाड़ लेते हैं, जिस कारण इन्हें कई बार परेशानी भी झेलनी पड़ती है। अहंकार के कारण कई बार ये अपनों का भी अपमान कर देते हैं और बाद में पछताते हैं।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।