2026 गणाधिप संकष्टी

2026 गणाधिप संकष्टी

गणाधिप संकष्टी का समय

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026 को
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 08:33 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 27, 2026 को 09:48 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - नवम्बर 28, 2026 को 06:39 ए एम बजे

2026 गणाधिप संकष्टी चतुर्थी

अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, कार्तिक माह (पूर्णिमान्त मार्गशीर्ष माह) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को गणाधिप संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। गणाधिप संकष्टी के दिन एक दिवसीय उपवास का पालन किया जाता है। इस दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। गणाधिप का अभिप्राय गणों के अधिपति अथवा गणों के स्वामी से है।

गणाधिप संकष्टी की कथा के अनुसार भगवान हनुमान ने पक्षीराज सम्पाती के निर्देश पर इस व्रत को किया था। इस पुण्यप्रदायक व्रत के प्रभाव से ही हनुमान जी विशाल समुद्र को लाँघ गये थे। गणाधिप संकष्टी के दिन पूर्ण भक्तिभाव से गणेश जी की आराधना एवं उपवास करने से कठिन से कठिन मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image