2026 गुरु प्रदोष व्रत

2026 गुरु प्रदोष व्रत

गुरु प्रदोष

गुरु कृष्ण प्रदोष व्रत बृहस्पतिवार, अक्टूबर 8, 2026 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:08 पी एम से 08:34 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 27 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 06:08 पी एम से 08:34 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 07, 2026 को 11:16 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 08, 2026 को 10:15 पी एम बजे

2026 गुरु प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन गुरुवार को पड़ता है, तो इसे गुरु प्रदोष के नाम से जाना जाता है। गुरु प्रदोष को बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है। गुरु प्रदोष व्रत को आध्यात्मिक उन्नति तथा धर्मज्ञान की प्राप्ति हेतु महत्वपूर्ण माना गया है। भगवान शिव को तो यह दिन प्रिय है ही किन्तु देवगुरु बृहस्पति से सम्बन्धित होने के कारण इस दिन व्रत करने से ज्ञान, शिक्षा, धन, धर्म, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इसके अतिरिक्त विवाह, सन्तान, शिक्षक, ज्येष्ठ भ्राता, पिता, दान आदि का कारक भी बृहस्पति को ही माना जाता है। अतः इस दिन प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति उपरोक्त सभी क्षेत्रों में उन्नति होती है। यह व्रत विशेष रूप से आध्यात्मिक साधकों तथा विद्यार्थियों के लिये श्रेष्ठ माना जाता है।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image