गुरु उदय - मिथुन राशि में उदय होंगे गुरु, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

गुरु उदय - मिथुन राशि में उदय होंगे गुरु, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

गुरु उदय - मिथुन राशि में उदय होंगे गुरु, सभी राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, गुरु, सुख और समृद्धि का कारक माना जाता है। 12 जून 2025 को गुरु मिथुन राशि में अस्त हो गए हैं। अब 9 जुलाई 2025 की रात 10:50 बजे गुरु उदित होंगे। ज्‍योतिष में गुरु की चाल को बहुत महत्‍व दिया गया है, इसलिए गुरु उदय का महत्‍वपूर्ण असर सभी राशियों पर होगा। जानिए गुरु उदय का राशियों पर प्रभाव -

गुरु उदय - मेष राशि पर प्रभाव

गुरु का उदय मेष राशि के जातकों को किस्मत का साथ दिलाएगा। सफलता मिल सकती है। हालांकि व्‍यर्थ की यात्राएं परेशान करेंगी। इस दौरान आपके कारण छोटे भाई-बहनों को भी काफी फायदा होगा। मेष राशि के जातकों को आध्यात्मिक विकास, व्यापार में वृद्धि और सामाजिक संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन आलस्य पर काबू पाना जरूरी होगा। कुछ महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है क्योंकि आप टालमटोल कर सकते हैं, लेकिन लेखन, मीडिया और मार्केटिंग में काम करने वाले लोग फायदा उठा सकते हैं। विकास के लिए अनुशासन बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

वृषभ राशि के लिए

बृहस्पति आपके दूसरे घर में फिर से उदित होंगे। इससे आपके जीवन में धन में वृद्धि, परिवार में स्थिरता, और व्यापार का विस्तार होगा। हालांकि, खर्चों और आकस्मिक फैसलों से सावधान रहें। तरक्की और वेतन वृद्धि हो सकती है। इस समय व्यापारियों को स्थिर विकास मिलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन पैसों को लेकर छोटे-छोटे झगड़े हो सकते हैं। धैर्य और समझ बनाए रखें।

गुरु उदय - मिथुन राशि के लिए

बृहस्पति के आपकी स्वयं की राशि में फिर से उदित हो रहे हैं। इस समय करियर, रिश्तों, और आत्मविकास में महत्वपूर्ण बदलावों की उम्मीद करें। यह सीखने और अपने दायरे को बढ़ाने के लिए सुनहरा समय है। आय में वृद्धि होगी, लेकिन फिजूल खर्च से बचें। व्यवसायों में अंतरराष्ट्रीय विस्तार हो सकता है। पदोन्नति, नौकरी बदलने, या विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

कर्क राशि

गुरु उदय 2025 के के बाद आपके लिए 12वें भाव को एक्टिवेट करेंगे। इस समय अनियंत्रित खर्चे रहेंगे। कोई विशेष काम बनते-बनते रूकेगा। इस समय विदेशी यात्रा, सहयोग, या विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग आध्यात्मिक क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उनके लिए कई विशेष अवसर आएंगे।

गुरु उदय - सिंह राशि

सिंह राशि के लिए गुरु का उदय 11वें भाव में होगा। इस समय गुरु के उदय होने से आपकी नेटवर्किंग अच्छी होगी। कई लोगों से आपके संबंध बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको कई जगह लाभ मिल सकता है। इस समय सिंगल्स किसी अच्छे रिश्ते में बंध सकते हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलने की आशा रहेगी। संतान से भी आपको कोई खुशी मिलेगी।

कन्या राशि पर प्रभाव

गुरु उदय 2025 के अनुसार कन्या राशि के लिए गुरु अब दसवें भाव जाग्रत होंगे। इस समय आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है। माता और पिता से आपको विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। इस समय किसी रियल एस्टेट में निवेश को लेकर भी आपकी रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि के लिए गुरु उदय का फल

देवगुरु बृहस्पति तुला राशि के लिए नवें भाव में उदय करेंगे। गुरु के उदय होने के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। धार्मिक विश्वासों और उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी। शिक्षा, यात्रा और करियर परिवर्तन में अवसर आएंगे। नई करियर संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन सफलता केवल कड़ी मेहनत के बाद मिलेगी। अकादमिक और शोध कार्य करने वालों को लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

गुरु उदय 2025 के अनुसार गुरु अब आपके आठवें घर में गोचर करेगा। इससे करियर, वित्त और व्यक्तिगत जीवन में गहरे परिवर्तन होंगे। अचानक लाभ, छिपे हुए अवसर और आध्यात्मिक विकास होंगे, लेकिन वित्तीय हानि और अप्रत्याशित बदलावों से सावधान रहें। ज्योतिष और तंत्रशास्त्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी आपका इंतजार कर रहे हैं।

गुरु उदय 2025 - धनु राशि

गुरु उदय 2025 के अनुसार धनु राशि के लिए गुरु सातवें भाव में होंगे। यह समय जीवनसाथी के साथ मतभेदों को सुलझाने का है। आर्थिक उन्नति भी होगी। इस समय आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान जरूर रखें। सफलता पाने के लिए बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नई योजना पर काम करेंगे।

मकर राशि

गुरु का उदय आपके छठे भाव में होगा। इस समय आपको ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या हो सकती है। यदि किसी नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो इस समय आप बेहद अच्छे से यह काम कर सकते हैं। इस समय काम में अधिक जिम्मेदारियाँ और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत से धीमी लेकिन स्थिर प्रगति मिलेगी।

गुरु का उदय - कुंभ राशि

गुरु उदय 2025 के अनुसार बृहस्पति अब आपके पंचम भाव में उदय होगा। जिससे प्रेम के अवसर, रचनात्मकता और आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी, और पढ़ाई में अच्छी प्रगति होगी। अच्छी कमाई होने की संभावना है। रोमांटिक रिश्ते मजबूत होंगे, और शादी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

गुरु उदय 2025 - मीन राशि

गुरु उदय 2025 के अनुसार गुरु अब आपके चौथे भाव में प्रवेश कर रहा है। इससे पारिवारिक सुख, संपत्ति लाभ और स्थिरता आएगी। नौकरी में स्थिरता रहेगी, और काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बना रहेगा। घर या जमीन खरीदने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, और धन बढ़ाने का मौका भी मिलेगा।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image