गुरु उदय -शनि वक्री - कुछ राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

गुरु उदय -शनि वक्री - कुछ राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

गुरु उदय -शनि वक्री - कुछ राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

सावन मास 2025 में देवताओं के गुरु बृहस्पति और न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनि अपनी स्थिति बदल रहे हैं। दरअसल 13 जुलाई दिन रविवार को शनि वक्री हो रहे हैं और 28 नवंबर तक शनि इसी अवस्था में रहने वाले हैं। वहीं गुरु ग्रह मिथुन राशि में उदय अवस्था में रहने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल और उनकी स्थिति का बहुत महत्व है. नक्षत्र और राशियों में होने वाले ग्रहों के गोचर और युति का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है और यह मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित करता है। गुरु और शनि की बदलती स्थिति से 5 राशियों को सावन मास में शिवजी की कृपा से हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा और धन, दौलत व सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। आइए जानते हैं सावन मास में गुरु और शनि की बदलती स्थिति से किन किन राशियों को फायदा होगा...

गुरु उदय, शनि वक्री - वृषभ राशि को फायदा

सावन 2025 में बृहस्पति-शनि के प्रमुख परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होंगे। वृषभ राशि वालों को सफल सौदों के माध्यम से पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे और जो लोग करियर की शुरुआत करने वाले हैं, उनको शिवजी की कृपा से नई शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और जो भी गिले शिकवे थे, वे धीरे धीरे दूर हो जाएंगे. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपसी समझ मजबूत होगी और हर मामले में आपका साथ भी देंगे.

गुरु उदय, शनि वक्री - सिंह राशि की आय बढ़ेगी

सावन 2025 में गुरु और शनि की बदलती स्थिति का फायदा सिंह राशि वालों को भी मिलने वाला है। सिंह राशि वाले शिवजी की कृपा से इस अवधि में कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आपकी मनोकामना जल्द पूरी भी होगी. इस राशि वालों को पुराने और नए निवेशों से पैसा कमाने की संभावना है और शिवजी की कृपा से धन से संबंधित समस्या दूर होगी. सिंह राशि वालों में समझदारी बढ़ेगी और समाज में अच्छा सम्मान भी मिलेगा. माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी, जिससे आपकी चिंता दूर होगी. खुद का बिजनस करने वाले बिजनस का विस्तार करेंगे, जिससे आपके लाभ में दोगुनी वृद्धि भी होगी.

तुला को होगा विशेष लाभ

सावन मास 2025 में गुरु और शनि की स्थिति तुला राशि वालों के लिए लाभकारी होने वाली है. तुला राशि वालों पर शिवजी की विशेष कृपा होगी और जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा. तुला राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे और वे अपने कार्यस्थल पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं. इस अवधि के दौरान उन्हें किसी बड़े रिश्ते की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं. बिजनस में लाभ प्राप्ति के लिए आपकी बनाई गईं सभी योजनाएं बेहतरीन परिणाम देंगी और आप समय पर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि के लिए अच्छे परिणाम

सावन मास 2025 में बृहस्पति-शनि के बड़े बदलावों के कारण वृश्चिक राशि राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे. बड़े ग्रहों की चाल के कारण वृश्चिक राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और संतोषजनक रहेगा. कामकाजी जीवन में कई अवसर मिलेंगे और मेहनत से बड़ी कमाई कर सकेंगे. इस अवधि के दौरान वे उत्साहित महसूस करेंगे और विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्सुक रहेंगे. वृश्चिक राशि वालों की निवेश योजनाएं स्मार्ट आय सुनिश्चित करेंगी और सही समय पर लाभ मिलेगा. इस अवधि में आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी और मानसिक रूप से भी स्वस्थ नजर आएंगे.

गुरु उदय, शनि वक्री

सावन मास 2025 में बृहस्पति-शनि के बड़े बदलावों से लाभान्वित होने वालों में धनु राशि भी शामिल हैं. धनु राशि के लोगों की शिवजी की कृपा से वित्तीय स्थिति में भारी सुधार होगा और विभिन्न सौदों से मुनाफा कमा सकेंगे. कुछ संपत्तियों से अधिक लाभ मिलेगा और उनके बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलने के स्पष्ट संकेत हैं. धनु राशि वालों को बृहस्पति का आशीर्वाद मिलेगा और वे सुरक्षित वातावरण में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ा सकेंगे. दूसरी ओर, नए प्रोजेक्ट में भाग लेने के भी मौके हैं. शादीशुदा जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे.

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image