
हनुमान जयंती 2025 - तारीख, मुहूर्त और कैसे मनाएं

1284

पूजा
हनुमान जयंती 2025 - तारीख, मुहूर्त और कैसे मनाएं
हनुमानजी के भक्तों के लिए हनुमान जयंती का महापर्व सबसे बड़ा त्यौहार हैं। हनुमानजी का जन्मोत्सव पर्व को हनुमान जयंती कहते हैं। हनुमान जयंती 2025 इस साल 12 अप्रेल 2025 को मनाई जाएगी। हनुमान जी को संकटनाशक, रामभक्त, पवनपुत्र आदि नामों से भी जाना जाता है। कहते हैं हनुमानजी सबसे ज्यादा जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की समस्या को दूर कर देते हैं। जानते हैं हनुमान जयंती पर आप विशेष पूजा कैसे करें -
हनुमान जयंती 2025 की तिथि एवं मुहूर्त
हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख देवताओं में से एक हनुमान। उन्हें रुद्रावतार भी कहा जाता है। हनुमान जयंती चैत्र महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस साल हनुमान जयंती 2025 12 अप्रेल को मनाई जाएगी। इस दिन हनुमानजी की विशेष पूजा से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है।
हनुमान जयंती का महत्व
हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण उत्सव है हनुमान जयंती। कुछ मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव ने हनुमान के रूप में अवतार लिया था, जिससे कि वे अपने आराध्य भगवान राम की सेवा कर पाएं। हनुमान जी का जन्म वानर राज केसरी और उनकी पत्नी अंजना के घर में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि माता अंजना अपने पूर्व जन्म में एक अप्सरा थीं। माता-पिता के कारण ही हनुमानजी को आंजनेय और केसरीनंदन के नाम से भी पुकारा जाता है। हनुमानजी अष्ट सिद्धियों के दाता है।
पौराणिक मान्यताएं कहती है कि हनुमानजी कलियुग में सशरीर मौजूद है। हनुमान जयंती 2025 पर उनकी विशेष पूजा करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हनुमान जयंती पर विधिपूर्वक हनुमान जी के पूजन से इनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। संकटमोचन हनुमान अपने भक्तों की सभी संकटों से रक्षा करते हैं, साथ ही उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ण करते है। हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करना सर्वोत्तम होता है। इस दिन पूजा करने से मनुष्य को भय, ग्रह दोष और संकटों से मुक्ति मिलती है।
हनुमान जयंती 2025 का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषीय दृष्टि से भी हनुमान जयंती को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की आराधन से न सिर्फ विघ्न एवं बाधाएं दूर होती है, अपितु ग्रह-दोष भी शांत होते है। यह दिन उन लोगों के लिए विशेष होता है जो शनि सम्बंधित समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें हनुमान जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। हनुमान जयंती 2025 शनिवार के दिन मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन चित्रा नक्षत्र है, जो मंगल का नक्षत्र है। मंगलवार और शनिवार दोनों ही दिन श्री हनुमानजी की विशेष आराधना की जाती है। यदि आप नवग्रह में किसी भी एक ग्रह की पीड़ा से परेशान हैं, तो आपको हनुमान जयंती पर विशेष अर्चना जरूर करना चाहिए।
हनुमान जयंती पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा?
हनुमान जयंती पर अंजनी पुत्र हनुमान की पूजा को अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए इस प्रकार करें हनुमान जयंती पर पूजा:
- हनुमान जयंती 2025 पर कम से कम सौ बार हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।
- प्रातःकाल जल्दी उठकर पुनः राम जी और माता सीता व हनुमान जी को याद करें।
- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- पूर्णिमा का व्रत करें और अपने इष्ट की प्रार्थना करें।
- अब षोडशोपाचार की विधि से भगवान हनुमान की उपासना करें।
-
पंचमुखी हनुमानजी की उपासना करें।
हनुमान जयंती 2025 पर अवश्य करें ये कार्य
- हनुमान जयंती के दिन निकट स्थित मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन करें और उनके समक्ष घी या तेल का दीपक जलाएं। 108 हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से हनुमान जी आपकी सभी समस्याओं को दूर करते है।
- इस दिन हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए उन्हें गुलाब की माला अर्पित करें। हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है।
- इस दिन धन प्राप्ति के लिए हनुमान मंदिर में हनुमानजी के सामने तेल का दीपक प्रजव्वलित करें। इसके अतिरिक्त सिंदूर लगाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।
- किसी भी तरह की धन हानि से बचने के लिए हनुमान जयंती पर 11 पीपल के पत्तों पर श्रीराम नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।