होली 2025 - राशि के अनुसार करें रंगों का उपयोग
रंगों से ही हमारी दुनिया रंगीन है, इसीलिए इन्हीं रंगों को सेलिब्रेट करने का सबसे बड़ा त्यौहार होली 2025 इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली पर यदि आप अपनी राशि के स्वामी को खुश करते हैं, तो आने वाला जीवन सकारात्मकता से भर सकता है। होली पर राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के इन नियमों का प्रयोग करके यदि आप होली का त्योहार मनाते हैं, तो सुख-समृद्धि से आपका जीवन महक सकता है।
होली 2025 - मेष
यदि आप मेष राशि के हैं, तो आपको गुलाबी, लाल, पीला या सफेद रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। मेष के स्वामी मंगल है, इसीलिए आप सबसे मंगल माता दुर्गा के चरणों में लाल रंग का गुलाल लगाकर होली की शुरुआत करें। इसके बाद आप दूसरों के साथ होली खेलें।
होली 2025 - वृषभ
होली 2025 पर वृषभ राशि के लिए नीला, हरा, चमकीला, सफेद रंग सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र का असर सभी चमकीले रंगों पर रहता है। होली खेलने से पहले आप भगवान कृष्ण के चरणों में गुलाल लगाएं। इसके बाद होली खेलें।
मिथुन राशि के लिए रंग
मिथुन राशि के लोगों पर बुध का असर रहता है। मिथुन राशि के लोग हल्का नीला या हरे रंग के और भी शेड्स का उपयोग होली खेलने में कर सकते हैं। आपको भी प्राकृतिक रंगों का प्रयोग ही होली खेलने में करना चाहिए। होली खेलने की शुरुआत आपको भगवान शिव के मंदिर में जाकर करना चाहिए। आपको वहां भगवान शिव और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को रंग लगाकर भाग्योदय की प्रार्थना करनी चाहिए।
कर्क राशि के लिए रंग
होली 2025 पर कर्क राशि के ये लोग शांत बने रहते हैं और भावनात्मक रूप से भी कमजोर हो सकते हैं। कर्क राशि के लोग सफेद, गुलाबी, लाल और हल्के रंग से होली खेल सकते हैं। होली खेलने से पहले गुलाल, अबीर, हल्दी मिलाकर भगवान विष्णु को लगाना चाहिए। इसके बाद आपको परिवार के सदस्यों को रंग लगाना चाहिए। ये आपको परिवार के साथ जोड़े रखने में हमेशा मदद करेगा।
सिंह राशि के लिए रंग
सिंह राशि लोग होली पर केसरिया, लाल, गुलाबी, हरा, हल्के पीले रंग से होली खेलें। आप होली पर भगवान सूर्य को जल में कुमकुम मिलाकर कर अर्घ्य दें। होली खेलने से पहले अपने पिता के चरणों में रंग लगाएं और उनसे आशीर्वाद लें। इससे आपके जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
होली 2025 - कन्या
होली 2025 पर कन्या राशि के लोग बुध प्रधान होते हैं। कन्या राशि के लोग नेचर से जुड़े रंग जैसे हरा रंग सबसे अधिक सौभाग्यशाली होगा। कन्या राशि के लोगों को होली खेलने की शुरुआत भगवान गणेश के चरणों में हरा गुलाल लगाकर करना चाहिए। वहीं सबसे पहले आप अपने गुरु या मेंटर को रंग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
तुला राशि के लिए रंग
तुला राशि के लोगों को होली 2025 पर तुला राशि के लोगों के लिए गुलाबी, सफेद, नीला या किसी भी तरह का चमकीला रंग होली खेलने के लिए अत्यंत शुभ होता है। तुला राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ होली खेलकर अपने दिन की शुरुआत करना चाहिए।
होली 2025 - वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, गहरा लाल, गुलाबी, सफेद जैसे रंग होली खेलने के लिए अत्यंत शुभ रहते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को होली खेलने की शुरुआत हनुमानजी को सिंदुरी या केसरिया रंग लगाकर करनी चाहिए। इसके बाद आपको अपने दोस्तों के साथ होली खेलना चाहिए।
धनु राशि के लिए रंग
धनु राशि के लोगों को पीले, हल्के पीले, हल्के लाल, सिंदुरी, केसरिया जैसे रंगों से होली खेलना शुभ रहता है। धनु राशि के लोगों को भगवान विष्णु के चरणों में पीला गुलाल लगाकर अपनी होली खेलने की शुरुआत करना चाहिए। इससे आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
होली 2025 - मकर
होली 2025 के दौरान मकर राशि के लोगों को नीला, सफेद, हल्का नीला, आसमानी और हरे रंग का उपयोग होली खेलने के लिए करना चाहिए। मकर राशि के लोगों को होली खेलने से पहले भगवान कृष्ण के मंदिर में रंग समर्पित करने के बाद करनी चाहिए। इससे शनि ग्रह के दुष्प्रभाव दूर होते हैं।
कुंभ के लिए रंग
कुंभ राशि के राशि स्वामी भी शनि है। कुंभ राशि के लोगों को नीला, सफेद, बैंगनी, जामुनी जैसे रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ये लोग भगवान शनि के मंदिर में नीला रंग समर्पित करके होली खेलने की शुरुआत कर सकते हैं। यदि ऐसा संभव नहीं हो, तो भगवान शिव को नीला रंग समर्पित करके भी होली खेली जा सकती है।
होली 2025 - मीन
होली 2025 मीन राशि का स्वामी गुरु है। मीन राशि के लोगों को गुरु ग्रह और उसके मित्रों के पसंदीदा रंगों से होली खेलनी चाहिए। मीन राशि के लिए होली में पीला, गहरा पीला, गुलाबी, हल्का लाल और सफेद रंग का उपयोग उनके जीवन में सकारात्मकता बढ़ाता है। मीन राशि के लोगों को भगवान विष्णु को हल्दी समर्पित करके होली खेलने की शुरुआत करनी चाहिए।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।