राशि के अनुसार अपने क्रोध पर ऐसे पाएं काबू

राशि के अनुसार अपने क्रोध पर ऐसे पाएं काबू

राशि के अनुसार अपने क्रोध पर ऐसे पाएं काबू

गुस्सा सभी को आता है, लेकिन जो गुस्से पर कंट्रोल कर पाएं, वहीं जीवन में उन्नति करता है। गुस्से को नियंत्रण करके व्यक्ति कई मुसीबतों से बच सकता है। आमतौर पर गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए मेडिटेशन की सलाह ही जाती है। हम आपको यहां राशि के अनुसार कुछ आसान उपाय बता रहे हैं। इन उपायों से आप जल्दी ही गुस्से पर नियंत्रण कर सकते हैं।

मेष

मेष अग्नि तत्व की राशि है। मेष राशि के लोग बहुत जल्दी गुस्सा होते हैं। उन्हें शांत रहने के लिए आमतौर पर ऐसी जगह को तुरंत छोड़ देना चाहिए, जहां उनकी बात अनसुनी की जा रही हों। इस दौरान कुछ दूरी तक वॉक करके आएं।

वृषभ

वैसे तो वृषभ राशि के लोग बेहद कम गुस्सा होते हैं, लेकिन यदि वे गुस्सा होते हैं, तो उन्हें कंट्रोल करना मुश्किल होता है। अक्सर वे गुस्सा तब होते हैं, जब उन्हें बार-बार किसी एक ही बात के लिए टोका जाएं। यदि आप वृषभ राशि के हैं और जल्दी गुस्सा हो रहे हैं, तो आपको तुरंत ही संगीत सुनना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलती है।

मिथुन

मिथुन राशि के लोग अक्सर मजाकिया अंदाज में रहते हैं, लेकिन उनसे यदि मजाक कर लिया जाएं, तो बेहद जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। वैसे तो मिथुन राशि के लोग जल्दी पैचअप में विश्वास नहीं करते हैं। यदि फिर भी आप मिथुन राशि के हैं और गुस्सा आपको आ रहा है, तो आपको किसी दोस्त से बात करना चाहिए।

कर्क

कर्क राशि पर चंद्रमा का असर होता है। वे बेहद इमोशनल होते हैं। यदि आप कर्क राशि के हैं, और आपको गुस्सा ा रहा है, तो आपको किसी नदी या तालाब के किनारे जाना चाहिए। यदि ये दोनों आपके पास नहीं है, तो आपको शॉवर लेना चाहिए।

सिंह

सिंह राशि लोग जो ज्यादा गुस्सा करते हैं, उन्हें अपने गुस्से को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए। साथ ही जब भी आपको गुस्सा ज्यादा आने लगे, तो आपको सो जाना चाहिए। आमतौर पर सिंह राशि के लोगों को गुस्सा करने से बचना चाहिए।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को गुस्सा आमतौर पर कम ही आता है। यदि आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है, तो आपको उस समय आंखें बंद करके पुरानी बातों को याद करना चाहिए। इससे आपको मूड काफी हल्का होगा। गुस्सा आने पर आपको चुप भी हो जाना चाहिए।

तुला

तुला राशि के लोग अक्सर बैलेंस बनाकर चलते हैं, लेकिन कई बार कुछ चीजें जब उनके कंट्रोल से बाहर हो जाती है, तो वे बेहद गुस्सा होने लगते हैं। यदि आप तुला राशि के हैं और आपको गुस्सा आ रहा है, तो आपको शॉपिंग के लिए बाहर चले जाना चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोग जल्दी बदला लेने वाले लोग होते हैं। इन्हें यदि किसी के कारण से गुस्सा आ रहा है, तो वे तुरंत ही रिएक्ट करते हैं। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करने के लिए दिल को साफ रखने की जरूरत है। गुस्से में कभी भी प्रतिक्रिया ना दें।

धनु राशि

धनु अग्नि तत्व की राशि है। गुस्सा आने पर धनु राशि के लोगों को लंबी वॉक पर जाना या किसी पेड़ के नीचे लंबी गहरी सांस लेकर बैठे रहना अच्छा होता है। यदि किसी व्यक्ति के कारण धनु राशि के लोगों को गुस्सा आ रहा होता है, तो उस व्यक्ति के साथ सीधी बात करके उसे दूर करना चाहिए।

मकर

मकर राशि के लोगों को शांति बेहद प्रिय हैं। वे कम ही गुस्सा होते हैं, लेकिन फिर भी यदि वे गुस्सा होते हैं, तो आपको कोई धार्मिक काम में पार्टिसिपेट करना चाहिए। मकर राशि के लोगों गुस्सा कम करने के लिए घर के बुजुर्गों से भी बात करना चाहिए।

कुंभ

कुंभ राशि के लोग अक्सर गुस्से को मन में दबाकर रखते हैं। इस कारण उनका बिहेवियर बदल चुका होता है। यदि आप कुंभ राशि के लोगों को गुस्से वाली सिचुएशन को तुरंत छोड़कर बाहर चले जाना चाहिए। बात को मन में रखने की जगह माफ करने की प्रवृत्ति पर ध्यान देना होगा।

मीन

मीन राशि के लोगों भी गुस्सा कम ही आता है, लेकिन जब भी कोई उन्हें कंफर्ट जोन से बाहर जाने को कहता है, वे लोग गुस्सा हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें स्थिति में लंबी वॉक पर चले जाना चाहिए। इस दौरान वे अपना कोई फेवरेट टीवी सीरियल भी देख सकते हैं।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image