Jaya Parvati Vrat 2025 : कब है जया पार्वती व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Jaya Parvati Vrat 2025 : कब है जया पार्वती व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Jaya Parvati Vrat 2025 : कब है जया पार्वती व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और मंत्र

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां पार्वती ने कठोर तपस्या करने के बाद भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाया था। तब से कन्याओं में शिव की तरह पति प्राप्त करने के लिए और अपने पति की लंबी उम्र के लिए माता पार्वती को समर्पित करते हुए जया पार्वती व्रत जरूर करना चाहिए। कुछ जगहों पर इस व्रत को गौरी व्रत या विजया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार खासकर गुजरात और महाराष्ट्र में मनाया जाता है, जिसमें विवाहित महिलाएं और कन्याएं व्रत करती हैं और मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। अपने सौभाग्य को बरकरार रखने के लिए इस व्रत को किया जाना चाहिए।

5 दिन किया जाता है जया पार्वती का व्रत

जया पार्वती का व्रत हिंदू धर्म में सबसे कठिन व्रत में से एक माना जाता है, जिसमें एक-दो दिन नहीं लगातार 5 दिनों तक व्रत किया जाता है। ये व्रत हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि से शुरू होता है और 5 दिनों तक चलता है, इस बार जया पार्वती व्रत 8 जुलाई 2025 से शुरू होगा।   Sawan Somwar Special Rudrabhishek  

जया पार्वती व्रत का महत्व क्या है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां गौरी को समर्पित जया पार्वती व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा यदि कुंवारी कन्याएं इस दिन बालू या रेत का हाथी बनाकर उस पर पांच तरह के फल, फूल और प्रसाद अर्पित करती हैं, तो इससे मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और मन चाहे वर का आशीर्वाद देती हैं। यह व्रत गणगौर, हरतालिका तीज और मंगला गौरी व्रत के समान ही किया जाता है।

इस तरह करें जया पार्वती व्रत पर पूजा

जया पार्वती व्रत के दिन सूर्योदय से पहले उठकर सबसे पहले स्नान करें, इसके बाद साफ या नए कपड़े पहनें. व्रत का संकल्प लेकर मां पार्वती का ध्यान करें, अपने घर के मंदिर में एक लकड़ी की चौकी रखकर उस पर लाल रंग का वस्त्र बिछाएं। इस चौकी पर मां पार्वती और भगवान शिव की मूर्ति की स्थापना करें। कुमकुम, शतपत्र, कस्तूरी, अष्टगंध और फूलों चढ़ाकर भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें, ऋतु फल, नारियल चढ़ाएं। जया पार्वती व्रत की कथा पढ़ें। आरती करने के बाद दोनों हाथ जोड़कर मां पार्वती से अपना मनचाहा वरदान मांगे। यदि आप बालू या रेत के हाथी का निर्माण कर रही हैं, तो रात में जागरण करने के बाद सुबह स्नान करने के बाद उसे किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें।   Marraige Report 2025  

इस तरह करें 5 दिन का व्रत

जैसा कि हमने बताया कि जया पार्वती व्रत को 5 दिनों तक किया जाता है. ऐसे में इस दौरान नमक का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है, इसके अलावा व्रत में गेहूं के आटे और सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए. जया पार्वती व्रत में फल, दूध, दही, जूस या दूध से बनी मिठाइयों का सेवन किया जाता है. व्रत के आखिरी दिन मंदिर में पूजा करने के बाद नमक और गेहूं के आटे से बनी रोटी या पूरी का सेवन करके व्रत का पारण किया जाता है.

जया पार्वती व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप

  • ॐ देवी महागौरी नमः।
  • देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्। रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
 

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image