गुरु राशि परिवर्तन - 14 मई से कई राशियों के अच्छे दिन

गुरु राशि परिवर्तन - 14 मई से कई राशियों के अच्छे दिन

गुरु राशि परिवर्तन - 14 मई से कई राशियों के अच्छे दिन

मई बदलाव का महीना है। गुरु ग्रह एक साल बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह गोचर 14 मई को होगा। अभी तक गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे थे। गुरु के मिथुन राशि में आने से कई राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। गुरु को ज्योतिष में विवाह, संतान, धन, आध्यात्म और ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु गोचर के शुभ प्रभाव से मिथुन और कर्क सहित 5 राशियों के लिए तरक्‍की के योग बनेंगे। आपको नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। साथ ही आपके निजी संबंधों के लिए भी यह गोचर शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। देखते हैं गुरु गोचर के शुभ प्रभाव

वृषभ राशि की बढ़ेगी आय

गुरु के मिथुन राशि में आने से वृषभ राशि वालों की आय में वृद्धि के योग है। इस दौरान आपको परिवार का साथ मिलेगा और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी वाणी में एक गंभीरता रहेगी। इस दौरान ज्योतिष, पूजा-पाठ और आध्यात्म में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। माता-पिता से आपको कोई विशेष आशीर्वाद मलेगा।

मिथुन राशि को मिलेंगे नए अवसर

गुरु अब आपकी राशि में होंगे। इस दौरान नौकरी से संबंधित कई नए अवसर आपको मिलेंगे। जो लोग मीडिया या अन्य कार्य से जुड़े हैं, उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आपके संबंध आपके अधिकारियों से बेहतर बनेंगे। इस समय बिजनेस पार्टनर के साथ आपको कई मौकों पर विशेष लाभ दिखाई देगा और नई मीटिंग्स में आप शामिल हो सकेंगे। विदेश पढ़ाई करने वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि को मिलेगा सम्मान

सिंह राशि के लिए गुरु का यह गोचर 11वें भाव में होगा। इस समय इनकी आय में वृद्धि के योग है। मल्टीपल सोर्स से कमाई होगी। इस समय आपके कई बड़े लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर होगा। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि को मिलेगी प्रेम जीवन में संतुष्टि

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का यह गोचर आपके जीवन में कई तरह क शुभता लाने वाला है। किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। प्रेम संबंधों में आपको साथी के साथ खुशियां हासिल होंगी। आप अपनी वाणी से दूसरों को मोहित करेंगे। अगर इस वक्‍त कोई प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वक्‍त इस विचार को छोड़ दें। आपकी दाईं आंख में कुछ रोग हो सकते हैं। सेहत पर ध्‍यान दें।

मीन राशि वालों को मिल सकता है साथी

मिथुन राशि में गुरु का गोचर आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। गुरु के आने से आपके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। यदि आप पहले से किसी के साथ प्रेम जीवन में है, तो आपको जीवन में काफी लाभ होने वाला है। मीन राशि के लोगों की भी आय में वृद्धि की पूरी संभावना बनेगी। एक से अधिक जगह से आय के स्रोत बनेंगे। आपको इस समय कुछ विशेष लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि का चमकेगा भाग्य

गुरु का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। तुला राशि के लोगों का भाग्य उनका साथ देगा। पिता और माता का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। इस समय आप कुछ धार्मिक यात्राएं भी कर सकते हैं। मिथुन राशि में गुरु के रहने से आप लगातार छोटी-बड़ी यात्राएं करते रहेंगे। भाई-बहनों से आपके संबंध काफी मजबूत हो सकते हैं।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image