कामिका एकादशी के व्रत से पाएं पापों से मुक्ति

कामिका एकादशी के व्रत से पाएं पापों से मुक्ति

कामिका एकादशी के व्रत से पाएं पापों से मुक्ति


सावन का महीना त्यौहारों का महीना है। सावन वैसे तो शिव पूजा का पर्व है, लेकिन इस महीने में महाविष्णु की पूजा भी अत्यधिक फलदायी होती है। एकादशी पर्व भगवान विष्णु की पूजा का दिन है। ऐसे में सावन में आने वाली एकादशी का विशेष महत्व हो जाता है। सावन के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल कामिका एकादशी का व्रत 31 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा। कामिका एकादशी के व्रत से इच्छित फलों की प्राप्ति होती है।

कामिका एकादशी की व्रत कथा


कामिका एकदाशी से जुड़ी कथा के अनुसार एक गांव में कोई क्रोधी व्यक्ति रहता था। एक दिन उसका किसी ब्राह्मण से झगड़ा हो गया। क्रोध में आकर व्यक्ति ने ब्राह्मण की हत्या कर दी। ब्रह्महत्या के पाप से वह दुखी हो गया और पश्चाताप के कारण वह अन्य उसका अंतिम संस्कार और श्राद्ध करने के बारे में सोचने लगा, लेकिन अन्य ब्राह्मणों ने उस व्यक्ति का परित्याग कर दिया। दुख में आकर व्यक्ति ऋषि के पास गया और उसका निवारण व उपाय जानना चाहा। इस पर ऋषि ने उसे कामिका एकादशी पर व्रत करने को कहा। ऋषि के कहे अनुसार उसे कामिका एकादशी का व्रत किया। कहते हैं इसके बाद भगवान ने स्वप्न में उसे दर्शन दिए और ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्त कर दिया। इस व्रत के प्रभाव से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। इस व्रत के प्रभाव से शिव और विष्णु दोनों ही प्रसन्न होकर समस्त पापों से मुक्त कर देते हैं. 

कामिका एकादशी व्रत विधि


– एकादशी के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
– भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करें और भगवान को फल, फूल, नेवैद्य का भोग लगाएं। 
– इसके बाद भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का 108 बार जाप करें।
– व्रत के दौरान निर्जल दिनभर भगवान विष्णु की स्तुति करें।
-  हो सकें तो विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 
– यदि आप पूरी तरह से निराहार नहीं रह सकते हैं, तो शाम के समय भोजन कर सकते हैं। हालांकि एकादशी का पारण दूसरे दिन होता है।
– भगवान विष्णु के मंदिर में दान दें।
- किसी पौधे को लगाकर उसे बड़ा करें।

कामिका एकादशी तारीख

31  जुलाई 2024 गुरुवार
एकादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 30, 2024 को 04:44 पी एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 31, 2024 को 03:55 पी एम बजे


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image