2026 कृष्णपिङ्गल संकष्टी

2026 कृष्णपिङ्गल संकष्टी

कृष्णपिङ्गल संकष्टी का समय

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार, जुलाई 3, 2026 को
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 09:46 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 03, 2026 को 11:20 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - जुलाई 04, 2026 को 12:39 पी एम बजे

2026 कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी

अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, ज्येष्ठ माह (पूर्णिमान्त आषाढ़ माह) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के कृष्णपिङ्गल रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश जी के इस रूप का वर्ण भूरा एवं काला है जिसके कारण इन्हें कृष्णपिङ्गल कहा जाता है। इस दिन गणपति भगवान का पूजन करने से व्यक्ति जीवन की प्रत्येक दिशा में सफलता अर्जित करता है। संकष्टी तिथि को गणेश जी की आराधना करने के लिये सर्वश्रेष्ठ अवसर माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का भक्तिपूर्वक पाठ करने से जीवन में आने वाले समस्त प्रकार के विघ्न एवं व्यवधान नष्ट हो जाते हैं। संकष्टी व्रत में चन्द्रोदयव्यापिनी चतुर्थी स्वीकार की जाती है। इस दिन श्री गणेश जी की षोडशोपचार पूजा की जाती है।

उत्तरी भारतीय क्षेत्रों में हिन्दु कैलेण्डर के अनुसार, माघ माह की संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त गणेश जी के भक्त भाद्रपद माह की विनायक चतुर्थी को गजानन भगवान श्री गणेश के जन्म महोत्सव के रूप में अत्यधिक धूम-धाम से मनाते हैं, यह जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image