2026 लम्बोदर संकष्टी

2026 लम्बोदर संकष्टी

लम्बोदर संकष्टी समय

लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी मंगलवार, जनवरी 6, 2026 को
संकष्टी के दिन चन्द्रोदय - 09:07 पी एम
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 06, 2026 को 08:01 ए एम बजे
चतुर्थी तिथि समाप्त - जनवरी 07, 2026 को 06:52 ए एम बजे

2026 लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी

अमान्त हिन्दु पञ्चाङ्ग के अनुसार, पौष माह (पूर्णिमान्त माघ माह) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को लम्बोदर संकष्टी के रूप में मनाया जाता है। लम्बोदर संकष्टी के दिन भगवान गणेश के निमित्त व्रत किया जाता है तथा उनके लम्बोदर स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत की सपन्नता हेतु इस दिन भगवान गणेश का षोडशोपचार पूजन भी किया जाता है। पूर्ण विधि-विधान एवं भक्तिपूर्वक इस व्रत का पालन करने से जीवन में आने वाली समस्त विघ्न-बाधाओं का शमन होता है।

भगवान गणेश के विभिन्न रूपों में से एक लम्बोदर स्वरूप भी है। मुद्गल पुराण के अनुसार भगवान लम्बोदर को ब्रह्मज्ञान में स्थित, स्थूल एवं सूक्ष्म तत्वों के ज्ञाता के रूप में वर्णित किया गया है। लम्बोदर का शाब्दिक अर्थ 'लम्बे या विशाल उदर वाला' है, किन्तु मुद्गल पुराण में लम्बोदर का अर्थ 'ब्रह्माण्ड को अपने उदर में रखने वाला' दिया गया है। भगवान गणेश का लम्बोदर रूप ज्ञान, धैर्य तथा सहिष्णुता को निरूपित करता है। अतः गणेश जी के इस स्वरूप का पूजन करने से धैर्य एवं सहनशीलता में वृद्धि होती है तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।

उत्तर भारतीय राज्यों में लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। सकट चौथ के दिन सकट माता की पूजा-अर्चना की जाती है तथा इस दिन मातायें अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image