
मूलांक 1 के लोगों के लिए कैसा रहेगा 2026 ?

1245

ज्योतिष
मूलांक 1 के लोगों के लिए कैसा रहेगा 2026 ?
आने वाले समय को जानने के लिए हम सभी किसी ना किसी रूप में प्रयास करते रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि हमारी जन्मतारीख से भी आने वाले समय की जानकारी मिलती है। नया साल 2026 शुरू होने को है, ऐसे में जन्मतारीख से भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हम यहां बात कर रहे हैं मूलांक 1 की। जानते हैं मूलांक 1 के लिए साल 2026 कैसा होगा -
किसका होता है 1 मूलांक
मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है, जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। हालांकि यदि आप 9 से ज्यादा यानी 11, 20 या अन्य हो तो दोनों अंकों का जोड़ मूलांक होगा. जैसे अगर आपका जन्म किसी माह की 25 तारीख को हुआ है, तो हम 2+5 को जोड़ेंगे। इसका कुल योग 7 होगा, जो आपका मूलांक होगा. मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार, स्वभाव और गुण-दोष की जानकारी मिलती है. अगर आपका जन्म किसी माह की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा। जानते हैं मूलांक 1 के लिए कैसा होगा साल 2026 -
2026 में रहेंगे काफी एनर्जेटिक
वैसे मूलांक 1 वाले लोग मंगल के इस साल में काफी ऊर्जा से भरे रहेंगे। वे लोग महत्वाकांक्षी होंगे और अपनी उर्जा से कई सपने पूरे करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता भी उनमें होगी। सूर्य का अंक होने के कारण वे नेतृत्व करेंगे। काफी एनर्जेटिक होने के कारण इनका काफी काम पूरा हो पाएगा और ये लोग अपने सपने पूरे करेंगे।
संबंधों का ध्यान रखें
मूलांक 1 वाले रिलेशनशिप के मामले में भी इस बार काफी आगे होंगे। 2026 में अंक 1 वालों के लिए प्रेम जीवन तीव्रता बनी रहेगी, लेकिन उतार‑चढ़ाव भी होंगे। हालांकि एक नंबर स्वतंत्र रूप से रहना चाहता है, इसलिए अहंकार संघर्ष और स्वतंत्र रहने की चाह कभी-कभी संबंधों में तनाव ला सकती है। जो अकेले हैं, वे इस वर्ष तुरंत प्यार में पड़ना नहीं चाहेंगे। मूलांक 1 वाले रिलेशनशिप के मामले में भी इस बार काफी आगे होंगे। वे लोग अपनी एनर्जी का पॉजिटिव यूज करेंगे और अपनी रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल तक ले जाएंगे। हालांकि यह साल एनर्जी का साल है, इसलिए बीच-बीच में थोड़े मतभेद आपको हो सकते हैं। कई बार आप पार्टनर पर दबाव बनाने का प्रयास करेंगे, ऐसे में मतभेद संबंधी दिक्कत हो सकती है।
कैसा रहेगा 2026 में आपका कॅरियर
मूलांक 1 के लिए कॅरियर के कई दरवाजे खुल जाएंगे। यह वर्ष नेतृत्वकारी भूमिकाएँ, पदोन्नति और व्यक्तिगत उपलब्धियों के द्वार खोलेगा। आपका साहसी दृष्टिकोण आर्थिक स्थिरता दिलाएगा और नए उद्यम सफल हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो योजना तैयार रखें। इस वर्ष आपकी योजना सफल हो सकती है।
2026 में कैसा होगा स्वास्थ्य
मूलांक 1 वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो सूर्य का साल होने के कारण ये एनर्जी से भरे रहेंगे। आपको इस साल कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। हालांकि बहुत जल्दी बोर होने की समस्या आपको आ सकती है। आप जल्दबाजी में काम करने से थोड़ी थकावट भी महसूस कर सकते हैं। तनाव आपके लिए समस्या बन सकती है, इसलिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाना महत्वपूर्ण है। नियमित व्यायाम, सही नींद और संतुलित पोषण आवश्यक हैं।
शुभ दिन
इसके अलावा शुभ तारीख 1, 4, 10, 3, 19, 21 और 28 हैं. इनके लिए शुभ रंग ओरेंज और शुभ रत्न माणिक्य है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।