कैसा होता है मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का व्यक्तित्व

कैसा होता है मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का व्यक्तित्व

कैसी होता है मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का व्यक्तित्व

हमारे जीवन में अंकों का महत्व बहुत ज्यादा है। कुछ मान्यताओं के अनुसार अंक हमसे बात करते हैं और आने वाले समय की जानकारी देते हैं। ज्योतिष के इसी सेक्शन को अंक ज्योतिष कहा जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिस तारीख को हमारा जन्म होता है, उसका असर भी हम पर बहुत ज्यादा होता है। यहां हम जानेंगे मूलांक 1 से 9 तक में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व-

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य है। यदि आपका मूलांक एक है, तो आप इमानदार, दृढ़ निश्चयी है। आप में लीडरशिप क्वालिटी है। आप खुद अच्छे निर्णय लेते हैं। हालांकि कई बार आप स्वार्थी भी हो जाते हैं। थोड़े अहंकारी भी हैं। कई बार आप महत्वाकांक्षी हो जाते हैं। इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है। ये आज्ञाकारी, वफादार और प्रेम को निभाने वाले लोग होते हैं।

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20, 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्र होते हैं। ये लोग थोड़े सेंसेटिव होते हैं। कई बार किसी से ये बेहद प्यार दिखाते हैं और कई बार ये किसी पर अचानक गुस्सा हो जाते हैं। काफी रचनात्मक काम करते हैं। इनकी वाणी भी मीठी होती है। ये इतने अच्छे व्यापारी नहीं होते हैं, लेकिन ये नौकरी में कई बार बेहद अच्छे पदों पर काम करते हैं। प्रेम संबंध सामान्य ही रहता है, लेकिन बच्चों से इन्हें बेहद लगाव होता है।

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 11. 21 और 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है। मूलांक 3 के स्वामी गुरु होते हैं। मूलांक 3 के लोग काफी विद्वान माने जाते हैं। ये बहुत पढ़ते हैं और हर तरह का नया ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। कई बार ये अहंकारी होते हैं और अपने काम में किसी का दखल नहीं चाहते हैं। इनके आमदनी के की सोर्स हो सकते हैं। धीरे-धीरे इनकी आर्थिक स्थिति और उन्नत होती जाती है।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 है। मूलांकि 4 के स्वामी राहु होते हैं। ये लोग बेहद चालाक प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि यदि ये अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाते हैं, तो जीवन में काफी उन्नति प्राप्त करते हैं। ये काफी मनमौजी प्रवृत्ति के होते हैं और जल्दी ही किसी नेगेटिव इनफ्लूएंस में आ जाते हैं।

मूलांक 5

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 है। मूलांक 5 के स्वामी बुध होते हैं। ये बुद्धिमान लोग होते हैं और व्यापार करने में इनकी रुचि रहती है। ये अच्छे वक्ता भी होते हैं और जल्दी से किसी के मन की बात भी जान सकते हैं। ये जल्दी ही किसी के मित्र बन जाते हैं और जल्दी ही किसी को भूला भी देते हैं।

मूलांक 6

यदि आपका जन्म 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र है। इस मूलांक के लोग बेहद अच्छे कलाकार होते हैं। इन्हें नृत्य, संगीत या पेंटिंग का बेहद शौक होता है। ये लोग बेहद अच्छे कूक भी होते हैं। रचनात्मक कार्यों में इनकी रुचि काफी रहती है। ये उदार हृदय वाले होते हैं। दूसरों को जल्दी अपनी ओर आकर्षित करने का गुण इनमें होता है।

मूलांक 7

यदि आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 है। मूलांक 7 का स्वामी केतु है। ये लोग बेहद सीक्रेट होते हैं। कभी बेहद आध्यात्मिक हो जाते हैं, तो कभी भोगवादी प्रवृत्ति के हो जाते हैं। गुप्त विद्या में इनकी रुचि बेहद ज्यादा होती है। ये लोग स्थायी मित्र नहीं बनाते हैं।

मूलांक 8

यदि आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 8 है। आपका स्वामी ग्रह शनि है। इनका जीवन काफी संघर्षमय होता है। हालांकि कड़ी मेहनत करने से ये घबराते नहीं है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। कई बार ये लोग माता-पिता से दूर रहते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा गंभीर होता है। छोटी बात का भी इन्हें बुरा लग सकता है।

मूलांक 9

यदि आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलाकं 9 है। 9 अंक का स्वामी मंगल होता है। ये मंगल की ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इनके जीवन में अनुशासन काफी रखते हैं। माता-पिता से इनके संबंध सामान्य रहते हैं। कई बार 9 अंक से जुड़े लोग बेहद गुस्सैल होते हैं।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image