
मूलांक 3 के लिए कैसा होगा नया साल, 2025 के लिए कुछ खास बातें

1262

ज्योतिष
हम हमेशा आगे की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ जानना जानना चाहते हैं। जिंदगी के कई बड़े फैसले आने वाला समय देखकर करते हैं। नया साल आने वाला है। यह नया साल मूलांक 3 के लोगों के लिए कैसा होगा, चलिए जानते हैं कुछ खास बातें
किन लोगों का होता है मूलांक 3
मूलांक की गणना 1 से लेकर 9 तक होती है। यानी आपकी जन्म तारीख जो है, वहीं आपका मूलांक होगा। जैसे 3 को पैदा हुए लोगों का मूलांक तीन होगा। वहीं दो अंकों की तारीख में उनके योग को मूलांक कहेंगे। जैसे 12, 21 और 30 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक भी 3 होगा। चलिए जानते हैं यह आने वाला साल 2025 आपके लिए कैसा होगा।
नया साल 2025 होगा बेहतर
नए साल का मूलांक 9 होगा। मूलांक 3 काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके प्रतिनिध ग्रह बृहस्पति हैं। ऐसे में मूलांक 3 वाले लोग काफी साहसी, मजबूत और मेहनती किस्म के होते हैं और ये लोग बुद्धिमानी होते हैं। 2025 का मूलांक 9 मंगल का है। मंगल और गुरु मित्र है, इसलिए 2025 मूलांक 3 के लोगों के लिए अच्छा होने वाला है। ये लोग बुद्धिमानी और साहस से काफी अच्छा काम करेंगे।
मूलांक 3 को लेकर धारणा
अंकशास्त्र में 3 अंक को लेकर कई तरह की बाते हैं। लोग भी इसे लेकर अलग-अलग चर्चा करते हैं। सनातन धर्म में तीन अंक का काफी महत्व है. पूजा के दौरान या किसी पवित्र स्थल की परिक्रमा भी 3 बार ही की जाती है। मूलांक 3 वाले लोग काफी खुशमिजाज होते हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं.
2025 में ऐसा होगा आपका रिलेशनशिप
मूलांक 3 शुभ है। आने वाले समय में इनका रिलेशनशिप को लेकर ये भावुक रहेंगे। कई बार इनके रिलेशन (Relationship) थोड़े परेशानी भरे भी होते हैं। हालांकि ये लोग बहुत मूडी किस्म के होते हैं। ये कब खुश और कब नाखुश होते हैं, इसका पता करना मुश्किल होता है। इस कारण रिश्तों में वाद-विवाद की स्थिति भी उत्पन्न होती है। 2025 में इन्हें कोई साथ मिल सकता है। हिम्मत के साथ ये लोग भी किसी को प्रपोज कर सकते हैं।
मूलांक 3 के लिए कॅरियर के अवसर
मूलांक 3 वालों के लिए साल 2025 काफी बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास से अपने कॅरियर को ये काफी अच्छे मुकाम तक ले जा पाएंगे। उच्च शिक्षा से करियर में ग्रोथ मिलेगी। तकनीक से भी आपको काफी फायदा होगा। इस साल यदि आप किसी खास जगह निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-समझकर करें।
कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य
मूलांक 3 वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी. नियमित व्यायाम और सही कान पान से आपकी सेहत अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आपको सही समय पर उपचार कराने की जरूरत है.
शुभ दिन
इनके लिए 3, 12, 21 और 30 के साथ ही 6, 9, 15, 18, 24 और 27 शुभ माना जाता है. इनके लिए गुलाबी, बैंगनी या रानी कलर शुभ होता है.
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।