
साल का पहला चंद्रग्रहण - किस राशि पर होगा क्या असर

1250

ज्योतिष
साल का पहला चंद्रग्रहण - किस राशि पर होगा क्या असर
First Lunar Eclipse In 2025: ग्रहण वैसे तो एक प्राकृतिक खगोलीय घटना कही जाती है लेकिन ज्योतिष में ग्रहण का महत्व काफी अधिक है। ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धार्मिक तथ्यों के अनुसार सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर राहु और केतु जैसे छाया ग्रहों का असर होता है। ग्रहण के समय राहु और केतु चंद्रमा और ,सूर्य को निगलने लगते हैं। साल 2025 शुरू हो चुका है। इस साल दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। ग्रहण के दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम नहीं होते हैं और मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं.। चलिए जानते हैं कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा और किस राशि पर इसका कैसा असर होगा।
इस दिन लगेगा 2025 का पहला चंद्र ग्रहण
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। 14 मार्च को पूर्णिमा है। इस दिन पहला चंद्र ग्रहण लगेगा जिसकी अवधि छह घंटे से ज्यादा होग। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा और दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगा। पूरे चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 3 मिनट होगी। ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। चूंकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।
क्या इस नए साल में आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे, बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर्स से अभी
कैसे लगता है ग्रहण
ग्रहण खगोलीय घटना कही जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान धरती, चंद्रमा और सूर्य दोनों ही एक सीधी रेखा में आ जाते हैं. इस समय चंद्रमा पर धरती की छाया में आ जाती है, इसलिए उसकी केवल छाया दिखती है और लोग चंद्रमा को ठीक से नहींदेख नहीं पाते. इसे चंद्र ग्रहण कहते है। वहीं शास्त्रों के अनुसार राहु और केतु दोनों छाया ग्रह हैं जो समुद्र मंथन से निकले अमृत को पीकर स्वरभानू राक्षस अमर हो गया, तब भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन से उसे दो भागों में व्यक्त हो गए। यही राहु और केतु कहलाएं। ये दोनों ग्रह हमेशा सूर्य और चंद्रमा से द्वेष रखते हैं और समय समय पर सूर्य और चंद्रमा को ग्रसते हैं जिससे सूर्य और चंद्र ग्रहण लगते हैं।
कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
14 मार्च को होने वाला पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका के कुछ हिस्सों, एशिया के कुछ हिस्सों और दक्षिणी उत्तरी ध्रुव में देखा जा सकेगा। भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा.
किस राशि पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण का असर सिंह राशि पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। यह ग्रहण सिंह राशि में ही होगा। इसका सबसे ज्यादा असर सिंह राशि पर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को इस दौरान पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। आय के स्रोत कम हो सकते हैं और मानसिक तनाव भी हावी हो सकता है। इसके अलावा वृषभ राशि के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कर्क राशि के लोगों को अत्यधिक खर्च का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि वालों के लिए भी यह ग्रहण कुछ मुश्किल दे सकता है। मीन राशि के लोगों के भी यह समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आपको वाहन आदि से दुर्घटना का भय रहेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
चंद्रग्रहण से बचने के उपाय
- ग्रहण के दौरान शिव पंचाक्षर स्तोत्र का जाप करें।
- दूध और सफेद मिठाई आदि किसी गरीब कन्या को दान करें।
- किसी मंदिर के पुजारी को धोती और वस्त्र उपहार स्वरूप दें।
- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- मां ललिता की आराधना करें।
- सप्तशती के दिव्य मंत्रों का जाप करें।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।