महाशिवरात्रि 2025- किस शिवलिंग के अभिषेक से मिलेगा कैसा लाभ ?

महाशिवरात्रि 2025- किस शिवलिंग के अभिषेक से मिलेगा कैसा लाभ ?

महाशिवरात्रि 2025- किस शिवलिंग के अभिषेक से मिलेगा कैसा लाभ, जानिए कुछ खास बातें

भगवान भोलेनाथ के भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। यह अत्यधिक महत्व की बात है कि इस साल प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है, जिसका अंतिम स्नान भी महाशिवरात्रि पर ही है। ऐसे में इस शिवरात्रि का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इस दौरान लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव के विशेष अभिषेक करवाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि महाशिवरात्रि 2025 पर आप किस शिवलिंग से किस तरह का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जानिए शिव पूजा का विशेष नियम क्या है -   Mahashivrati Special Puja  

महाशिवरात्रि शिवरात्रि 2025 पर शिव पूजा के नियम

1. शिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत कर सकते हैं। इस दौरान प्याज, लहसून, मांस, शराब से बचना चाहिए। रोजाना भगवान शिव का किसी मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करें। 2. भगवान को बेलपत्र अर्पण करें और मौसमी फलों का भोग लगाएं। 3. महादेव की पूजा में तुलसी के पत्ते, हल्दी, केतकी के फूल, सिंदूर, शंख, नारियल का उपयोग नहीं करना चाहिए। 4. रुद्र सुक्त या रुद्राष्टाध्यायी का जाप करना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। 5. भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप भी आप महाशिवरात्रि पर कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि शिवरात्रि 2025 पर शिवलिंग के प्रकार और उनके अभिषेक से मिलने वाले शुभ फल

भगवान शिव भोले हैं। मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा करने से भी अनंत गुणा फल प्राप्त होता है, लेकिन यदि फिर भी आप किसी विशेष लाभ के लिए किसी विशेष शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, तो आपको जीवन में धन, धान्य, समृद्धि की प्राप्ति होती है और आपकी मनोकामना पूरी होती है।

शिवलिंग के प्रकार और उसके लाभ

पारद शिवलिंग – पारद शिवलिंग को भगवान शिव ने अपना रूप कहा है। इसकी पूजा से व्यापार बढ़ने के साथ ही सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।- स्वर्ण निर्मित शिवलिंग – धन की वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि 2025 पर आप स्वर्ण निर्मित शिवलिंग की पूजा कर सकते हैं। मिश्री से बने शिवलिंग – अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है। मोती से निर्मित शिवलिंग – मन को शांति मिलती है। जीवन में स्थिरता आती है। हीरा निर्मित शिवलिंग – दीर्घायु और धन प्राप्त होता है। शुक्र की कृपा मिलती है। पुखराज के शिवलिंग – सौभाग्य वृद्धि के साथ गुरु ग्रह का आशीर्वाद मिलता है। नीलम के शिवलिंग – नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होती है। स्फटिक के शिवलिंग – समस्त मनोकामनाओं को पूरा करता है। लहसुनिया का शिवलिंग – शत्रुओं का नाश होता है। चांदी से निर्मित शिवलिंग – पितृों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महाशिवरात्रि 2025 पर चांदी से बने शिवलिंग की पूजा से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तांबे का शिवलिंग – स्वास्थ्य लाभ और आयु वृद्धि होती है। पीतल का शिवलिंग – सुखों की प्राप्ति होती है। कांसे का शिवलिंग – आपको जीवन में यश मिलता है। लोहे का शिवलिंग – शनि दोष का निवारण और शत्रु नाश होता है। बांस का शिवलिंग – बांस के अंकुर से वंश वृद्धि होती है। मिर्च, पीपल के चूर्ण, सोंठ और नमक से बना शिवलिंग – तांत्रिक पूजा में सिद्धि मिलती है। फूलों से बना शिवलिंग – भवन प्राप्ति होती है। फल के शिवलिंग – फल की शिवलिंग के समान पूजा करने से उत्पादन में वृद्धि होती है। महाशिवरात्रि 2025 पर फल के बनाए शिवलिंग से लाभ प्राप्त होता है। आटे से बना शिवलिंग – जौ, गेंहूं और चावल के आटे को समान भाग में मिलाकर बने शिवलिंग के पूजन से समृद्धि बढ़ती है। उड़द के आटे से बना शिवलिंग – शनि दोष दूर होता है और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनते हैं। मक्खन से बना शिवलिंग – अभिष्ट की प्राप्ति होती है। महाशिवरात्रि 2025 पर मक्खन के शिवलिंग की पूजा से कृष्ण भी प्रसन्न होते हैं। गुड़ का शिवलिंग – अन्न-धन के भंडार भर जाते हैं। भस्म से बना शिवलिंग – सिद्धियां मिलती है। दही से बना शिवलिंग – सुख-संपत्ति और धन की प्राप्ति होती है। आंवले का शिवलिंग – रोग-शोक दूर होते हैं। कपूर का शिवलिंग – आध्यात्मिक शांति और उन्नति मिलती है। दुर्वा का शिवलिंग – दुर्घटना और मृत्यु का भय दूर पीपल की लकड़ी से बना शिवलिंग – भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि 2025 पर आप विष्णु भगवान की प्रसन्नता के लिए शिव पूजा की जानी चाहिए। Love Report 2025

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image