
मंगल करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि के लिए क्या होगा फल ?

1240

ज्योतिष
मंगल करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानिए किस राशि के लिए क्या होगा फल ?
ग्रहों के सेनापति और पृथ्वी पुत्र कहे जाने वाले मंगल 28 जुलाई को राशि बदलकर कन्या राशि में पहुंचेंगे। मंगल का गोचर पूरे डेढ़ साल बाद कन्या राशि में होगा। मंगल इस समय केतु के साथ थे और अंगारक दोष में थे। कन्या राशि बुध की राशि है और इस राशि में मंगल का जाना कई राशियों के लिए विशेष प्रभाव वाला रहेगा।
मेष राशि
मंगल का गोचर आपकी राशि से राशि से छठे शत्रुभाव में प्रवेश करने से कर्ज रोग और शत्रुओं से छुटकारा जरूर मिलेगा, लेकिन बेवजह के खर्च भी बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में इस समय आपको लाभ हो सकता है। इस समय आप किसी तरह का लोन लेने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए पंचम भाव में मंगल का प्रवेश शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता दिलाएगा। बच्चों की सेहत भी अच्छी रहेगी और प्रेम से जुड़े मामलों में उसको नुकसान हो सकता है। यहां विचारों के मतभेद होने से आपको किसी तरह की दिक्कत आ सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में भी आपको विशेष ध्यान देना होगा।
मंगल का गोचर - मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए कन्या राशि में मंगल का जाना चौथे भाव में होगा। इस समय अवसाद की स्थिति भी बन सकती है। माता-पिता से मतभेद भी हो सकते हैं या फिर आपको स्थान परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। इस समय आपको मकान या वाहन खरीदारी के योग भी बनेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए मंगल तीसरे भाव में गोचर करेंगे। इस समय आपका कॉन्फिडेंस हाई हो सकता है और छोटी यात्राओं के लिए भी आप प्रेरित हो सकते हैं। हालांकि ज्यादा साहस दिखाने से नुकसान भी हो सकता है। लंबी यात्रा करने से पहले आपको अच्छी तरह से विचार करना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि- सिंह राशि वालों को धन की प्राप्ति हो सकती है. दूसरों को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने की उम्मीद है। इस दौरान खरीदारी करना अच्छा रहेगा। नेत्र रोग आपको परेशान कर सकता है। आप अपने लिए कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। हालांकि इस दौरान वाणी पर कंट्रोल करना।
कन्या राशि
कन्या राशि में मंगल के प्रवेश करने पर इस राशि के जातकों को अपने धैर्य और संयम का परिचय देना होगा। अपनी रणनीतियों को छिपाकर रखें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। हालांकि इस पूरे गोचर के दौरान आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा।
मंगल का गोचर - तुला राशि
मंगल का गोचर तुला राशि के लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है। हालांकि आपको यात्रा करने में लाभ मिल सकता है। वाहन चलाते हुए सड़क दुर्घटनाओं का खास ध्यान रखें। इस समय आप किसी लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की सलाह भी आपको दी जाती है।
वृश्चिक राशि
कन्या राशि में मंगल के दाखिल होने से वृश्चिक राशि वालों को आय लाभ मिल सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। मन में यदि कोई विचार आ रहा है, तो उस पर आप काम करने की तैयारी कर सकते हैं। इस दौरान समाज में भी आपका सम्मान बढ़ेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दशम कर्मभाव में मंगल का जाना पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। किसी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान पिता का विशेष आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको ध्यान रखना होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर नवें भाव में होगा। इस दौरान भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन यात्राओं पर आपको नियंत्रण रखना होगा। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। साहस और आत्मविश्वास से आपके काम बनने लगेंगे।
मंगल का गोचर - कुंभ राशि
मंगल का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए अष्टमभाव में मंगल स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालेंगे। घर और ऑफिस में लोगों के साथ रिश्ते प्रभावित होने के आसार काफी ज्यादा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर बेहद नियंत्रण रखना होगा।
मीन राशि
मंगल का गोचर मीन राशि के लिए थोड़ा अहंकार वाला समय हो सकता है। इस दौरान आपके और जीवनसाथी के विचार आपस में मिलने में दिक्कत आ सकती है। इस दौरान व्यापार व्यवसाय में उन्नति के योग है, लेकिन आपको अपने व्यवहार
और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।