मंगल का गोचर - सिंह राशि में जाकर किस राशि को देंगे क्या उपहार

मंगल का गोचर - सिंह राशि में जाकर किस राशि को देंगे क्या उपहार

मंगल का गोचर - सिंह राशि में जाकर किस राशि को देंगे क्या उपहार

ज्योतिष में मंगल ग्रह साहस, ऊर्जा, आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। पिछले कुछ समय से कर्क राशि में चल रहे मंगल अब 7 जून 2025 से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि सिंह राशि में पहले से ही केतु गोचर कर रहे हैं। ऐसे में केतु और मंगल का अंगारक दोष बनेगा। जानते हैं मंगल का गोचर किस राशि के लिए कैसा प्रभाव देगा।

मंगल का गोचर - मेष राशि पर प्रभाव

मंगल को गोचर मेष राशि वालों के लिए यह समय रचनात्मकता, रिश्तों और आर्थिक फैसलों को लेकर खास सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। इस समय मंगल आपकी रचनात्मकता को बढ़ा सकता है। खासकर अगर आप कलाकार, मनोरंजन जगत से जुड़े व्यक्ति या शिक्षक हैं, तो यह समय आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। प्रेम संबंधों में इस समय भावनाओं की तीव्रता बढ़ सकती है। साथ ही, किसी बात को लेकर टकराव की स्थिति भी बन सकती है। ऐसे में अपने व्यवहार में नरमी लाना ज़रूरी होगा। किसी भी रिश्ते में हावी होने की प्रवृत्ति से बचें, वरना संबंधों में दूरी आ सकती है। रोजाना हनुमान चालीसा पाठ

वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल चौथे भाव में परिवर्तन कर रहा है, जो कार्यक्षेत्र से जुड़े बदलावों की ओर संकेत कर रहा है। कुछ जातकों के मन में जॉब चेंज करने या स्थानांतरण की इच्छा प्रबल हो सकती है। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने जैसे निर्णयों में जल्दबाजी नहीं करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। इस गोचर के चलते घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्यवहार में धैर्य रखें और किसी भी बात पर तकरार करने से बचें। मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन राशि पर प्रभाव

सिंह राशि में मंगल का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए यह समय साहस, संवाद-कौशल और भाई-बहनों से जुड़े रिश्तों पर खास ध्यान देने का है। मंगल इस समय आपकी कुंडली के तीसरे भाव को प्रभावित कर रहा है, जो आपके आत्मविश्वास और बोलचाल की कला में निखार ला सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं, सेल्स-मार्केटिंग में हैं या जनसंपर्क से जुड़े हैं, तो ये समय आपके लिए उन्नति का हो सकता है। इस समय भाई-बहनों के साथ संबंधों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। माता दुर्गा की पूजा करें।

मंगल का गोचर - कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के लिए मंगल का दूसरे भाव पर प्रभाव आपकी बोलचाल में थोड़ी तीव्रता दे सकता है, जो कॅरियर और आर्थिक मामलों में असर डाल सकता है। ऑफिस या व्यवसायिक बैठकों में बोले गए शब्द आपकी छवि बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं। घर-परिवार में बहस या वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर किसी मुद्दे पर मतभेद हो, तो उसे शांति से सुलझाएं। उपाय के तौर पर आप रोजाना “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि पर प्रभाव

मंगल अब आपकी राशि में गोचर करेंगे। मंगल गोचर के दौरान, सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रिश्तों और निवेश में संयम जरूरी होगा। इस समय मंगल आपकी कुंडली के लग्न भाव में बदलाव लेकर आ सकता है, जिससे आपका आत्मबल और नेतृत्व का गुण उभरकर सामने आ सकता है। हालांकि इस दौरान आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें, वरना नुकसान हो सकता है। आप लाल वस्त्र का दान करें।

कन्या राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर कन्या राशि के बारहवें भाव पर प्रभाव डालेगा। अनचाहे खर्चों की ओर संकेत कर रहा है। इस समय अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें और बजट को लेकर सतर्क रहें, तभी आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी। रिश्तों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है या आप भावनात्मक रूप से थोड़ा अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। इस समय मेडिटेशन और आत्मचिंतन आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने से लाभ मिलेगा।

तुला राशि पर प्रभाव

सिंह राशि में मंगल का गोचर तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ और नए संपर्कों से तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन दोस्तों से रिश्तों में समझदारी रखना होगी। आर्थिक दृष्टि से आपके जीवन में कई अच्छे अवसर आएंगे। कुछ नए प्रोजेक्ट्स से आपको धन लाभ हो सकता है। इस समय आप किसी के आकर्षण में भी आ सकता है। भगवान शिव को लाल चंदन अर्पित करें।

मंगल का गोचर - वृश्चिक राशि पर प्रभाव

मंहल के कारण वृश्चिक राशि वालों में काम के प्रति जोश बढ़ेगा, लेकिन निजी जीवन की समस्या को नजरअंदाज ना करें। मंगल इस समय दसवें भाव को प्रभावित करेगा, जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को बल देगा। आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित रहेंगे और अधिक मेहनत करने के लिए तैयार होंगे। करियर ग्रोथ के अवसर भी प्राप्त होंगे। यदि आप अपने प्रियजनों के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखना चाहते हैं, तो संतुलन बनाना जरूरी होगा। उपाय के तौर पर आप हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर 2025 के दौरान, धनु राशि वालों के लिए नौवें भाव में परिवर्तन लेकर आ रहा है, जो उच्च शिक्षा, लंबी यात्राओं और धार्मिक विकास से जुड़ा है। रिश्तों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, खासकर यदि आप और आपके साथी के सोचने का तरीका अलग है। ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से काम लेना ज़रूरी होगा। आप किसी जरूरतमंद को गेहूं और मसूर की दाल दान करें।

मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के लिए मंगल परिवर्तनकारी रहेगा। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर कोई नई जवाबदारी मिल सकती है। इस समय मंगल केतु के साथ रहेगा, इसलिए अचानक से परिवर्तन भी हो सकता है। स्थानांतरण की उम्मीद भी रहेगी। पिता से आपके संबंध थोड़े खटास भरे हो सकते हैं। आपके स्वभाव में भी अहंकरा झलक सकता है। उपाय के तौर पर आपको मंगल शतनाम स्तोत्र पढ़ना चाहिए।

कुंभ राशि पर प्रभाव

मंगल का गोचर कुंभ राशि के लिए नए जुड़े अवसर लेकर आ सकता है। यदि कुंभ राशि वाले किसी के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। इस समय कुंभ राशि वालों के रिश्तों में जोश और उत्साह तो रहेगा, लेकिन कभी-कभी बातचीत में तल्खी भी आ सकती है। अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखें।

मंगल का गोचर - मीन राशि पर प्रभाव

मंगल गोचर 2025 के दौरान मीन राशि वालों को किसी परीक्षा, इंटरव्यू या मुकदमे का सामना कर रहे हैं, तो इस समय आप अपनी मेहनत से अच्छा परिणाम पा सकते हैं। पुराने कर्ज या आर्थिक बोझ से छुटकारा पाने का भी ये सही समय है। रिश्तों में छोटी-मोटी तकरार हो सकती है, लेकिन अगर आप तनाव लेने की बजाय धैर्य रखें, तो परिस्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी। उपाय के तौर पर आप ॐ मंगलाय नमः मंत्र का जाप करें।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image