पंचमुखी हनुमान पूजा - करेंगे जीवन की सभी समस्याओं को तुरंत दूर

पंचमुखी हनुमान पूजा - करेंगे जीवन की सभी समस्याओं को तुरंत दूर

पंचमुखी हनुमान पूजा - करेंगे जीवन की सभी समस्याओं को तुरंत दूर

कलियुग में भगवान हनुमानजी तुरंत ही फल देने वाले देवता कहे गए हैं। वे भक्तराज हैं और शरण में आए हुए लोगों की मदद तरुंत करते हैं। उनका पंचमुखी रूप कलियुग में जल्दी फल देने वाला माना जाता है। जब परेशानी इतनी बढ़ जाएं कि कोई रास्ता दिखाई ही ना दें, तो भगवान हनुमानजी के पंचमुखी रूप की पूजा करने से तुरंत ही लाभ होता है। पंचमुखी हनुमानजी की पूजा से समस्त नवग्रह के दोष भी दूर हो जाते हैं। जानते हैं कैसे करते हैं पंचमुखी भगवान हनुमान की पूजा

राम को बचाने के लिए लिया था पंचमुखी रूप

कुछ मान्यताओं के अनुसार जब भगवान राम और रावण के बीच युद्ध चल रहा है, तो रावण ने अहिरावण की मदद मांगी। तब अहिरावण ने भगवान राम और लक्ष्मण को आराम करने के दौरान बंधक बना लिया और पाताल में छिपा दिया। तब हनुमानजी ने भगवान राम की खोज की। जब हनुमान पाताल पहुंचे, तो उन्होंने वहां मकरध्वज को हराया। इसके बाद अहिरावण को मारने पहुंचे। अहिरावण के पास 5 ऐसे दीपक थे, जो अलग-अलग दिशाओं में थे। अहिरावण को वरदान था, कि जो भी इन दीपक को एक साथ बुझा देगा, वहीं उसका वध कर पाएगा। तब हनुमानजी ने पंचमुखी रूप लिया और अहिरावण को हराकर भगवान राम और लक्ष्मण को वापस लेकर आए।

जानिए पंचमुखी हनुमानजी के बारे में

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है भगवान हनुमानजी के इस रूप में पांच मुख है। इसमें से पहला मुख वानर, दूसरा गरुड़, तीसरा वराह, चौथा अश्व और पांचवां नृसिंह का है। पंचमुखी रूप द्वारा हनुमान जी अपने भक्तों के सभी दुखों को दूर करते हैं और हर मुख का अपना अलग महत्व है - वानर मुख की पूजा शत्रुओं को जीवन से दूर करने के लिए की जाती है। दूसरे गरुड़ मुख की पूजा से जीवन में चल रहे संकट दूर होते हैं।- हनुमानजी का तीसरा मुख वराह का है। यह मुख शक्ति और आयु का आशीर्वाद देता है। चौथा नृसिंह मुख का है। भगवान हनुमानजी के नृसिंह रूप नवग्रह के कष्टों को दूर करता है। पांचवें अश्व मुख हयग्रीव का है। उनकी पूजा से ज्ञान प्राप्त होता है और सभी मनोकामना पूरी होती है।

कैसे करें पूजा ?

- पंचमुखी हनुमान पूजा करने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। जिस घर में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति होती है, वहां वास्तु दोष नष्ट हो जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी की इस मूर्ति को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यदि आप कानूनी मामले में विजय के लिए पंचमुखी हनुमानजी की पूजा करते हैं, तो आपको भगवान का कवच पाठ जरूर करना चाहिए। - बिजनेस और नौकरी में सफलता के लिए राम राक्षा स्तोत्र के साथ श्री पंचमुखी हनुमान मंत्र का जाप करें। साथ भगवान को लड्डू का भोग लगाएं। घर में पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर पूजा की जाए तो मंगल, शनि, पितृ व भूत दोष से मुक्ति मिल जाती है.

इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे हनुमान

पंचमुखी हनुमान के दर्शन और मंत्रों का जाप करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है और मंगल और शनि के दोष भी दूर हो सकते हैं। अलग-अलग परेशानी के लिए विभिन्न हनुमान मंत्रों का जाप करना चाहिए. मंगलवार को पंचमुखी हनुमान की पूजा करने के बाद, अगर कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो हर समस्या का समाधान हो सकता है. अगर किसी प्रकार का डर आपके मन में बैठ गया है तो इस मंत्र का जाप करें. हं हनुमते नमः - बुरी नजर का असर हो तो इस मंत्र का जाप करें. हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबलः. अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते. - अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी है तो उसे पूरा करने के लिए मंत्र. ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् - कर्ज से परेशान हैं तो इस मंत्र का जाप करें. ऊं नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा. - संकटों से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करें. ऊं नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा.

जाप करने के नियम

- सुबह नहाकर साफ कपड़े पहनकर एक लाल कपड़े पर हनुमान की पंचमुखी मूर्ति या चित्र स्थापित करें. - हनुमानजी की पूजा करें और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं जो जाप के अंत तक जलता रहे. - इसके बाद समस्या के अनुसार ऊपर दिए गए मंत्र में से किसी 1 का जाप करना शुरू करें. रुद्राक्ष की माला से कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image