
करें पीपल की पूजा, कई समस्याओं से मिल जाएगी मुक्ति

1309

पूजा
करें पीपल की पूजा, कई समस्याओं से मिल जाएगी मुक्ति
सनानत धर्म में वृक्षों का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। इनमें भी पीपल को बहुत महत्व दिया गया है। पीपल को वृक्षराज भी कहा गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पीपल में त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। इसी कारण की व्रत, त्यौहार के साथ रोजाना के दिनों में भी पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विधा दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी पीपल के पत्तों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जो शनि दोष, आर्थिक तंगी, शत्रु बाधा, और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। पीपल के वृक्ष के पास पीपलाद ऋषि भी पले-बढ़े हैं। वे दधिची के पुत्र थे। पीपल के वृक्ष में उनका नाम लेकर जल अर्पण करने से शनि दोष दूर होता है। जानते हैं पीपल से जुड़े कुछ ज्योतिषीय उपाय
शनि दोष दूर करने के लिए करें पीपल की पूजा
पीपल की पूजा से शनि दोष दूर होता है। कुछ उपाय आप इस तरह कर सकते हैं।
उपाय -
- हर शनिवार सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पीपल के पेड़ के नीचे जाएं और जल का अर्घ्य समर्पित करें।
- शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीच तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें।
- शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- पीपल के जड़ में रहने वाली चीटियों को शकर और आटा मिलाकर दें।
आर्थिक संकट से मुक्ति के लिए चमत्कारी उपाय
पीपल के वृक्ष की पूजा से कई तरह के आर्थिक संकट भी दूर हो जाते हैं।
उपाय:
- हर गुरुवार को एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीपल के वृक्ष को अर्घ्य दें।
- पीपल के नीचे बैठकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- गुरुवार को भगवान विष्णु और महालक्ष्मी को समर्पित करते हुए पीपल के नीचे घी का दीपक प्रज्वलित करें।
- प्रतिदिन विष्णु मंत्रों के साथ पीपल की परिक्रमा करें।
कर्ज़ से छुटकारा पाने का खास उपाय
अक्सर व्यक्ति कर्ज के बोझ से दबा रहता है। यदि आप जीवन में कर्ज के बोझ को दूर करना चाहते हैं, तो पीपल के कुछ उपाय जरूर करें।
उपाय:
- पीपल के नीचे गिरे पत्तों को उठाकर साफ करें। उस पर हल्दी से जय श्री राम लिखकर हनुमानजी को अर्पण करें।
- पीपल के नीचे बैठकर श्री सुक्त का पाठ करें।
- पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- पीपल के पत्ते को अपने घर के पूजा स्थल पर रखें। उसके सुख जाने पर दूसरा पत्ता लेकर आएं।
शत्रु बाधा से मुक्ति और सुरक्षा का उपाय
यदि आपके जीवन में शत्रु बाधाएं, कोर्ट केस, या किसी व्यक्ति द्वारा बार-बार नुकसान पहुंचाने की स्थिति बनी हुई है, तो पीपल के पत्ते का एक विशेष उपाय आपको शत्रुओं से रक्षा दे सकता है।
उपाय:
- मंगलवार या शनिवार को पीपल का 5 पत्तों का गुच्छा बनाएं।
- उन्हें काले धागे से बांधकर उसमें रुद्राक्ष की एक माला डालें।
- इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं।
- यह उपाय आपके घर को नकारात्मक ऊर्जा और शत्रुओं की बुरी दृष्टि से बचाता है।
सुख-शांति और समृद्धि के लिए पीपल की पूजा
अगर आपके घर में लगातार कलह, अशांति या धन की कमी बनी हुई है, तो पीपल के पेड़ के नीचे विशेष पूजा करना लाभकारी माना जाता है।
उपाय:
- हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं।
- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण दिशा की ओर रखें।
- दीपक जलाते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘ॐ शनैश्चराय नमः’ मंत्रों का जाप करें।
- यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है और पारिवारिक सुख-शांति बनाए रखता है।
पीपल के पेड़ की साख-संभाल करें-
पीपल के पेड़ को कभी भी काटें नहीं। यह शास्त्रों में वर्जित है।
पीपल की पूजा करते समय शुद्ध मन और शरीर होना अनिवार्य है।
शुक्रवार रात को पीपल की पत्तियां तोड़ने से बचें, यह अशुभ माना जाता है।
पीपल का वृक्ष केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि एक संपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है। इसके पत्तों से जुड़े उपायों को यदि श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाए, तो व्यक्ति को हर क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।