
1270
क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष में 27 नक्षत्र होते हैं और जिस नक्षत्र में आप पैदा होते हैं, उसका पूरा प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। कुछ पौराणिक कथाओं के अनुसार सभी नक्षत्र राजा दक्ष की बेटियां हैं। जिस नक्षत्र में कोई व्यक्ति जन्म लेता है, पूरे जीवन भर उसका असर उस पर होता है। पहला नक्षत्र है अश्विनी। जानते हैं अश्विनी नक्षत्र में पैदा हुए लोग किस तरह के होते हैं-
अश्विनी नक्षत्र पहला नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग काफी सुंदर और भाग्यशाली होते हैं। वे काफी स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। हर नई चीज को अपनाना उन्हें पसंद आता है। ये लोग नए समय के हिसाब से खुद का ढालना पसंद करते हैं।
अश्विनी नक्षत्र का स्वामी केतु हैं और इसके देवता अश्विनी कुमार। अश्विनी नक्षत्र के चारों चरण मेष राशि में आते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर मंगल और केतु दोनों का असर होता है। ये साहसी होते हैं, लेकिन अलग रहना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि ये लोग काफी गुप्त प्रवृत्ति के होते हैं। जब तक इन्हें काम में सफलता नहीं मिल जाती है, तब तक ये लोग अपने काम को किसी से शेयर नहीं करते हैं।
अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर मंगल के असर के कारण काफी ऊर्जा देखने को मिलती है। ये तब तक चैन से नहीं बैठते हैं, जब तक कि इन्हें सफलता नहीं मिल जाएं। बहुत जल्दी किसी भी बात से संतुष्ट नहीं होते हैं। ये जीवन में हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं और ज्यादा से ज्यादा पाना चाहते हैं। कई बार इनका स्वभाव इतना जिद्दी होता है कि ये अपनी धुन के आगे किसी को इंपोर्टेंस नहीं देते हैं।
अश्विनी नक्षत्र के लोगों की सबसे खास बात यह होती है कि वे लोग अच्छे मित्र होते हैं। वे दोस्तों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। हर समय लोगों की मदद करना उन्हें पसंद आता है। प्रेम के मामले में भी वे किसी को धोखा नहीं देते हैं। अपने जीवनसाथी की सभी ख्वाहिश को पूरा करते हैं। वे अपने परिवार के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं और परिवार की हर प्रकार की चिंता का समाधान करते रहते हैं। ये लोग बड़े खुशमिजाज होते हैं।
- मूड स्विंग की समस्या से बेहद परेशान रहते हैं।
- अकारण लोगों को राय देने लगते हैं, जिससे कई बार लोग इनसे परेशान होने लग जाते हैं।
- अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं है।
- इनकी बातों को टालना मुश्किल भरा रहता है।
- जबरन ही विवाद करने लग जाते हैं।
