
वे कौन सी राशियां है, जिन्हें लग जाती है जल्दी नजर

1259

ज्योतिष
कुछ लोगों को बहुत जल्दी बुरी नजर लग जाती है। कई बार ये लोग किसी भी नेगेटिव जोन में जाते ही उसके असर का शिकार हो जाते हैं। 12 राशियों में कुछ राशियों के लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी अलग ऊर्जा के लिए भीड़ में पहचान रखते हैं और जल्दी नकारात्मकता का शिकार हो जाते हैं। जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं और कैसे ये लोग नजर से बच सकते हैं
तुला
तुला राशि के लोग अपने आकर्षण और सभी लोगों से सामंजस्यपूर्ण संबंध रखने के कारण सभी के प्रिय होते हैं। ऐसे में इनके दोस्त जल्दी बन जाते हैं और सभी लोग इन्हें अपना समझते हैं। उनकी यही आदत उनके लिए मुसीबत भी बन जाती है। दरअसल लोगों का प्रिय होने के कारण कई बार ये लोग जल्दी ईर्ष्या का शिकार हो जाते हैं और लोग इन्हें भला-बुरा कह देते हैं। इसका असर इन पर जल्दी होता है।
मीन
मीन राशि के लोग बेहद संवेदनशील होते हैं। ये कभी भी अपने कंफर्ट जोन से बाहर ही नहीं आते हैं और इतने कंफर्ट जोन में रहने के कारण लोग अक्सर इनके प्रति जलन रखने लग जाते हैं। ऐसे में इन्हें जल्दी नजर लग जाती है। ये लोग हेल्पफुल भी होते हैं और इनकी यही आदत इनके लिए मुसीबत भी बन जाती है।
कर्क
कर्क राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी चंद्रमा है। ये लोग अच्छे दोस्त होते हैं और रिलेशनशिप की मर्यादा को समझते हैं। ये हमेशा ही अपने दोस्तों की हेल्प करने और उन्हें भावनात्मक सहारा देने के लिए तैयार रहते हैं। इसी कारण इनके दोस्त अधिक होते हैं। ज्यादा दोस्त होने के कारण कुछ लोग इनसे जलते हैं और ये आसानी से नजरदोष का शिकार हो जाते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि जल तत्व की राशि होती है और इसका स्वामी मंगल है। मंगल गर्म ग्रह है और राशि का चरित्र ठंडा। इसी कारण ये लोग बाहर से स्ट्रॉन्ग दिखते हैं, लेकिन आंतरिक रूप से कमजोर होते हैं। इसलिए नेगेटिविटी को जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। इसके अलावा ये लोग काफी रहस्यमयी होते हैं। लोग इनके रहस्यों को जानने के प्रयास में इनसे दोस्ती करते हैं। अपनी तारीफ सुनने की आदत के कारण ये लोग जल्दी नेगेटिविटी को आकर्षित कर लेते हैं।
सिंह
सिंह एक मजबूत राशि होती है और इसके स्वामी सूर्य है। इनके अंदर गजब का आत्मविश्वास होता है और ये अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। इस चक्कर में आसानी से जलन का शिकार हो जाते हैं। इसी स्वभाव के कारण इन्हें जल्दी नजर लग जाती है। इन्हें अक्सर ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सतर्क रहना चाहिए।
कैसे बचें बुरी नजर से
इन राशि के लोग अक्सर ही नकारात्मक ऊर्जा या बुरी नजर का शिकार हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए कुछ आसानी किए जा सकते हैं। -
- पंचमुखी हनुमान पूजा
वृश्चिक और सिंह राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए पंचमुखी हनुमान की विशेष पूजा जरूर करना चाहिए। आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ अन्य राशियों के लोग भी कर सकते हैं।
- नहाने में नमक का उपयोग
अक्सर जब नेगेटिविटी का शिकार हो जाएं और काम में मन ना लगें, तब नहाने के पानी में एक मुट्ठी नमक मिलाकर उससे स्नान करना चाहिए। आम लोगों को भी नजर दोष से बचने के लिए महीने में एक बार नमक के पानी से नहाना चाहिए।
- धूप में बैठें
धूप को ऊर्जा का सबसे अच्छा सोर्स कहा जाता है। अक्सर अंधेरे में रहने या धूप में नहीं निकलने से नेगेटिविटी का असर बढ़ जाता है। ऐसे में रोजाना करीब 20 मिनट धूप में रहने से एनर्जी का सोर्स बना रहता है और नकारात्मकता जल्दी दूर होती है।
नजर दोष भले ही लोगों को अंधविश्वास लगता है, लेकिन इसका असर जरूर होता है। इसे आप लो एनर्जी के रूप में भी ले सकते हैं। इन साधारण उपायो से इन राशियों के लोग बुरी नजर से बच सकते हैं।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।