इन उपायों से जीवन बदलेंगे श्री कृष्ण

इन उपायों से जीवन बदलेंगे श्री कृष्ण

इन उपायों से जीवन बदलेंगे श्री कृष्ण

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी साल 2024 में सोमवार 26 अगस्त को मनाई जाएगी। शास्त्रों में श्रीकृष्ण को 16 कलाओं का स्वामी कहा गया है। वे तुरंत ही प्रसन्न होते हैं। कुछ आसान उपाय हैं, जिनके जरिए श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता है। अलग-अलग राशि के लोग भी अपनी राशि के अनुसार विशेष उपाय करके श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं।

जन्माष्टमी पर करिए ये उपाय

- गुरु की महादशा चल रही हों, तो दूध में केसर मिलाकर जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का अभिषेक करना चाहिए।
- यदि जीवन में संतान संबंधी कोई परेशानी आ रही हों, तो आपको संतान गोपाल सहस्रनाम या मंत्र का पाठ करना चाहिए।
- यदि शनि पीड़ा से गुजर रहे हों, शनि दशा चल रही हों, तो आपको श्रीकृष्ण के किसी भी एक मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
- यदि आपको कहीं आत्मविश्वास की कमी चल रही हों, तो क्लीं कृष्णाय नम: का जाप करें।
- चंद्र कुंडली में खराब हों, तो आप चांदी की छोटी बांसुरी भगवान कृष्ण को अर्पित करें।
- विवाह में दिक्कत हो रही हैं, तो आपको श्रीकृष्ण और राधा की विशेष पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए।
- भगवान कृष्ण को मक्खन पसंद है, यदि आप मक्खन और मिश्री का भोग लगाते हैं, तो आपको जीवन में धन, धान्य प्राप्त होता है।

राशि के अनुसार करें जन्माष्टमी पर कुछ ऐसे पूजा


मेष - कुमकुम मिले जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। साथ ही लाल रंग के चमकीले वस्त्र भगवान को भेंट करें।
वृषभ - भगवान को मक्खन का भोग लगाएं और क्लीं कृष्णय नम: का जाप करें।
मिथुन - भगवान को केवड़ा मिक्स करके मिठाई का भोग लगाएं। भगवान के लिए फूल बंगला सजाएं।
कर्क-  भगवान श्रीकृष्ण को सफेद कपड़े भेंट करें। चांदी का फूल, बांसुरी अर्पण करके भी मनचाहा कार्य सिद्ध किया जा सकता है।
सिंह-  भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें और जन्माष्टमी पर उपवास करें।
कन्या- श्रीकृष्ण शरणं मम के 1008 जाप करें और जीवन में सफलता की प्रार्थना करें।
तुला- श्री कृष्ण को पीतांबर अर्पण करें और क्लीं कृष्णाय नम: मंत्र का 1008 जाप करें।
वृश्चिक- भगवान श्रीकृष्ण को लाल कुमकुम मिलाकर जल से अभिषेक करें। गोपाल सहस्रनाम का पाठ करें।
धनु- धनु राशि के लोगों को भगवान को केसर मिले दूध से अभिषेक करना चाहिए।
मकर- मकर राशि के लोगों के लिए भगवान श्रीकृष्ण को नीले अपराजिता के फूल अर्पण करें।
कुंभ - कुंभ राशि के लोगों को भगवान श्रीकृष्ण नीले वस्त्र अर्पण करना चाहिए। शनि देव के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए।
मीन - भगवान श्रीकृष्ण को केसर श्रीखंड का भोग लगाएं।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image