
1269
वेदों और शास्त्रों में मनोकामना पूर्ति के कई उपाए दिए गए हैं। इनमें मंत्र जाप, अनुष्ठान, हवन आदि शामिल है। इन तरीकों में मंत्र जाप को बेहद आसाना माना जाता है, क्योंकि इसे किसी भी शुभ दिन गुरु का आशीर्वाद लेकर किया जा सकता है। यदि आपके पास कोई गुरु नहीं है, तो आप भगवान शिव को गुरु मानकर मंत्र जाप शुरू कर सकते हैं। ऐसे मंत्रों की श्रृंखला में संतान गोपाल मंत्र की बात सबसे ज्यादा की जाती है। यदि शादी के बाद भी अभी तक आप संतान सुख से वंचित हैं, तो आपको संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। आज इस विशेष आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि संतान गोपाल मंत्र क्या है और कैसे इसका जाप करना है
।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः ।।
- यदि आप माता पिता बनने की चाहत रखते हैं, तो पहले मंत्र की निश्चित संख्या में जाप का संकल्प लें। आमतौर पर यह संख्या सवा लाख हो सकती है।
- यह मंत्र जाप आप पूर्णिमा से शुरू कर सकते हैं। या फिर मासिक जन्माष्टमी से भी मंत्र जाप की शुरुआत की जा सकती है।
- मंत्र जाप भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति के सामने बैठकर करें।
- मंत्र जाप से पहले श्री गणेश का ध्यान करें। इसके बाद लड्डू गोपाल की पीले फूल से पूजा करें।
- कोशिश करें कि एक निश्चित समय पर ही मंत्र जाप हो।
- मंत्र के प्रति अपनी श्रद्धा बनाए रखें।
संतान गोपाल मंत्र का जाप विवाहित लोग संतान प्राप्ति के लिए कर सकते हैं। आमतौर पर इस जाप को संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। पति-पत्नी मिलकर इस जाप को करते हैं, तो इससे बहुत ही ज्यादा फायदा होता है। इसके अलावा वह गर्भवती स्त्री और उनके पति भी यह जाप कर सकते हैं, जिनके यहां जल्दी ही संतान होने वाली है। इस मंत्र के प्रभाव सुरक्षित प्रसव होता है और होने वाले बच्चे को ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- यह मंत्र जाप संतान प्राप्ति में आ रही बाधा को दूर करती है।
- नवजात शिशु के स्वास्थ्य को उत्तम करता है।
- गर्भावस्था के दौरान मां के आसपास सुरक्षा का वातावरण बनता है।
- गर्भपात होने से बचाता है।
- सौभाग्यशाली बच्चा जन्म लेता है।
- नेगेटिव ऊर्जा या बुरी नजर से बच्चे और मां को बचाता है।
यदि आपको संतान गोपाल मंत्र कुछ ज्यादा कठिन लग रहा है, तो आप श्री कृष्ण संतान प्राप्त मंत्र भी जप सकते हैं। यह मंत्र कुछ इस प्रकार है -
।। ॐ क्लीं गोपालवेषधराय वासुदेवाय हुं फट स्वाहा ।।
इस मंत्र का जाप भी पति-पत्नी को मिलकर करना चाहिए। संतान प्राप्ति के साथ यह मंत्र जीवन में कई तरह की सफलताएं देता है।
