वक्री शनि - आपकी राशि पर क्या देंगे असर

वक्री शनि - आपकी राशि पर क्या देंगे असर

वक्री शनि - आपकी राशि पर क्या देंगे असर

शनि मीन राशि में वक्री होने जा रहे है। शनि 13 जुलाई को मीन राशि में गोचर करते हुए वक्री होंगे। शनि 139 दिनों तक वक्री चाल चलने वाले हैं। यानी शनि 28 नवंबर तक मीन राशि में वक्री रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह वक्री होता है इसका अर्थ है कि वह उल्टी चाल से चल रहे हैं। ऐसे में ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव अधिक बढ़ जाता है लेकिन, इस समय जिन जिन राशियों की शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही है उनके लिए शनि इस समय अनुकूल परिणाम देंगे। ऐसे में अगले 139 दिनों तक वक्री चाल के साथ शनि 4 राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। शनि वक्री होकर सिंह, कुंभ समेत 4 राशियों को लाभ और कमाई के अच्छे अवसर दिलाने वाले हैं। साथ ही शनि इन राशियों को अचानक लाभ दिला सकते हैं। आइए जानते हैं शनि की वक्री चाल से किन किन राशियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं।   Sahni Shanti Puja  

वक्री शनि - कर्क राशि के लिए शुभ

शनि की वक्री चाल कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाली है। कर्क राशिवालों के नवम भाव में शनि वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में शनि कर्क राशिवालों को विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता और धन लाभ दिला सकते हैं। इस दौरान आपको महसूस होगा की जीवन में खुशियां दस्तक दे रही हैं। साथ ही इस दौरान कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं, धन संपत्ति के मामले में भी आपको बड़ी मात्रा में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय विशेष लाभकारी कहा जा सकता है क्योंकि, आपको उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान रहेगा। साथ ही अगर कोई कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती हैं। वहीं, आप अपने परिवार के साथ भी इस दौरान अच्छा समय बीताएंगे। घर परिवार में सुख शांति भी बनी रहेगी।

वक्री शनि -सिंह राशि के लिए सेहत में सुधार

शनि की वक्री चाल सिंह राशिवालों के लिए भी बहुत अच्छी रहेगी। क्योंकि, इस समय शनि अपने अष्टम भाव में हैं और केतु भी आपके लग्न में बैठे हैं। ऐसे में शनि के प्रतिकूल प्रभाव में कमी आएगी। इस दौरान आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। शनि की ढैय्या रहने के बाद भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए समय बेहद समृद्धशाली रहने वाला है। आपको कामकाज में अब मुनाफा मिलना शुरू होगा। साथ ही आपको लाभ के एक नहीं कई अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि के लिए लाभप्रद

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री चाल बेहद लाभकारी सिद्ध होने वाली है। इस अवधि में कुंभ राशि के लोग अलग-अलग डील की मदद से बहुत लाभ कमा सकते हैं। शनि के प्रभाव से आज आपके लंबे समय से अटके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उससे लाभ कमाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। अब आपको कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। जो लोग निवेश कर चुके हैं अब उस निवेश से आपको लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। साथ ही आज आपकी सभी योजनाएं भी सफल होती जाएंगी। इस अवधि में आप पूरे उत्साह के साथ अपने काम पूरे करेंगे।   Love Report 2025  

मीन राशि के लिए सफलता

शनि की वक्री चाले से मीन राशि के जातकों को अपार सफलता मिलेगी। साथ ही अब मीन राशि के लोगों को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सभी सदस्यों के बीच शांति बनी रहेगी। साथ ही आपका धर्म कर्म की तरफ भी आपका झुकाव अधिक रहने वाला है। कुल मिलाकर इस अवधि में आपकी वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। आप निवेश को लेकर इस दौरान सही निर्णय ले सकेंगे। यात्रा पर बहुत सारा पैसा खर्च होने की संभावनाएं हैं। साथ ही इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह वक्री होता है तो वह प्रतिकूल प्रभाव देने लगता है लेकिन, अगर किसी की कुंडली में वह ग्रह वक्री अवस्था में बैठा है तो वक्री होने के बाद भी वह उन्हें मार्गी जैसे फल देता है और अगर कोई ग्रह मार्गी अवस्था में कुंडली में बैठा है तो वह वक्री होने पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। वहीं, इस समय कुंभ राशिवालों को शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है और मीन राशिवालों को शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है ऐसे में शनि पहले से ही इन राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं तो अब वक्री होने पर वह इन राशियों को शुभ फल देंगे।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image