28 नवंबर को होंगे शनि मार्गी, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

28 नवंबर को होंगे शनि मार्गी, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

28 नवंबर को होंगे शनि मार्गी, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

शनि ग्रह 28 नवंबर से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। शनि का मार्गी होना यूं तो कई राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है, लेकिन कुछ राशियों को शनि मार्गी से प्रतिकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा, सही बजट प्लान बनाना होगा। साथ ही सेहत और पारिवारिक जीवन में भी सतर्कता इनको बरतनी होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में -   Sarv Dosh Nivaran Navgrah Puja  

मेष राशि

वर्तमान में मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। 28 नवंबर को जैसे ही शनि मार्गी गति शुरू करेंगे इन लोगों की कड़ी परीक्षा शुरू हो सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए गलत कार्यों के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति का आपको सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान अपने कार्य को बहुत सोच-समझकर आपको करना होगा। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि

आप शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं। ऐसे में शनि आपकी सेहत और पारिवारिक जीवन में कुछ विपरीत परिस्थितियों पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आपको गलती से भी सेहत के प्रति कोताही नहीं बरतनी चाहिए, वरना सेहत को दुरुस्त करवाने में काफी पैसा लग सकता है। करियर के क्षेत्र में आशा के अनुसार परिणाम न मिलने से हतोत्साहित हो सकते हैं। हालांकि आपको कार्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए, स्थितियां काबू में भी आएंगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए माता-पिता का सहयोग लें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।   Reports 2025  

मीन राशि

शनि ग्रह आपकी ही राशि में मार्गी गति आरंभ करेंगे। 28 नवंबर के बाद का समय कुछ चुनौतियां आपके कार्यक्षेत्र में पैदा कर सकता है, कुछ लोगों को जॉब तक छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि आपके काम में अगर कोई कमी बीते समय में नहीं थी, तो आप बच सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों के पीछे लेनदार पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर बेहद सतर्क इस राशि के जातकों को रहना होगा। गलत संगति से बचें नहीं तो किसी कानून पचड़े में आप फंस सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शनि देव के मंत्रों का जप करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शनि के मार्गी होने के बाद नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. ऑफिस में सीनियर्स से विवाद हो सकता है. इसका बुरा असर झेलना पड़ सकता है. निवेश सोच-समझकर कर ही करें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है. तनाव, बीमारियां घेरेंगी, बेवजह पैसा खर्च होगा. कारोबार में मंदी रह सकती है। धनु राशि शनि की ढैय्या कई मामलों में कष्‍ट दे सकती है। धन हानि के योग बनेंगे. नौकरी-कारोबार में समस्‍या हो सकती है। रिश्‍तों पर बुरा असर पड़ सकता है। संभलकर व्‍यवहार करें। इस दौरान अप्रत्याशि खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत होगी।

शनिदोष से मुक्ति पाने के उपाय

  •  शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान करना चाहिए।
  •  दान लेने वाला व्यक्ति न मिले तो तेल में चेहरा देखकर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें।
  •  प्रत्येक शनिवार को पीपल वृक्ष के नीचे तेल का दीया जलाकर शनिदेव से अपने दोषपूर्ण कार्यों के लिए क्षमा-याचना करनी चाहिए।
  •  हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  •  शनिवार को शनि की पूजा करें और काले तिल और काले वस्त्र दान करें।
Marraige Report 2025

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image