
शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा है जानिए कुछ खास बातें

1302

ज्योतिष
शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व कैसा है जानिए कुछ खास बातें
शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की बात करें, तो ये काफी धार्मिक होते हैं। वैसे ये थोड़े जिद्दी होते हैं और अगर एक बार किसी काम को ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। हालांकि कई बार ये लोग बहुत सहनशील भी होते हैं। शतभिषा नक्षत्र के देवता वरुणदेव और स्वामी ग्रह राहु हैं। स्वामी ग्रह राहु होने के कारण कई बार चालाकी से ये लोग अपना काम निकाल लेते हैं।
शतभिषा नक्षत्र वालों की सामान्य बातें
शतभिषा नक्षत्र वाले लोग आध्यात्मिक और विवेकी होते हैं। वैसे तो इनके कई दोस्त होते हैं, लेकिन कुछ खास देस्तों के साथ ही लंबे समय तक जुड़े रहना पसंद करते हैं। वैसे ये काफी भावुक होते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं। स्वभाव से ये काफी विनम्र होते हैं, और उपलब्धियों को लेकर डिंग नहीं हांकते हैं। ये लोग धीरे-धीरे करके अपना काम पूरा करते रहते हैं। इनके लिए कई बार किसी भी टास्क को पूरा करना एक कठिन काम की तरह होता है।
कैसा होता है इनका कॅरियर
शतभिषा नक्षत्र वाले लोगों को कॅरियर में कई बार काफी संघर्ष करना पड़ता है। हालांकि, एक समय के बाद कॅरियर में इनकी अच्छी प्रगति होती है और इनके लिए एस्ट्रोलॉजी, मनोविज्ञान और उपचार या चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। शतभिषा नक्षत्र की महिलाओं का दिमाग काफी तेज होता है, इस कारण विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति होती है। ये लोग बहुत अच्छे आर्टिस्ट भी होते हैं। बुद्धिमानी इनके चेहरे पर झलकती है। इस कारण शिक्षण जैसे पेशे में भी इन्हें सफलता मिलती है। सामाजिक विज्ञान पढ़ने और पढ़ाने में इनकी रुचि बहुत ज्यादा होती है।
शतभिषा नक्षत्र वालों का प्रेम जीवन
इस नक्षत्र में पैदा हुए लोगों को कई बार प्रेम जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। इसका कारण यह भी है कि ये एकदम से किसी भी बात को मानते नहीं है और यहीं कारण है इन लोगों के मतभेद बढ़ते जाते हैं। शतभिषा नक्षत्र के लोगों को पारिवारिक जीवन में भी कई बार थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण इनके दयालु स्वभाव का होना है। पिता से इन्हें बहुत ज्यादा मदद तो नहीं मिलती, लेकिन ये लोग अपनी मां के काफी करीब होते हैं। इनकी मैरिड लाइफ कई बार अनस्टेबल होती हैं। यदि इस नक्षत्र की महिलाओं की बात करें तो ये फैमिली से जुड़कर रहना पसंद करती हैं। इन्हें अपने पति और बच्चों से प्रेम होता है। हालांकि मतभेद शादीशुदा जीवन में भी बने रहते हैं और पार्टनर से हमेशा ही इन्हें शिकायत रहती है।
नेगेटिव बातें
- कई बार इनका अड़ियल स्वभाव इनके बनते काम बिगाड़ देता है।
- महत्वाकांक्षी नहीं होने से कई बार कई बार कॅरियर में पीछे रह जाते हैं।
- मतभेद बढ़ते हैं, तो उसे सुधारने का प्रयास नहीं करते हैं।
- अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जगह कई बार दूसरी जगह टाइमपास करते हैं।
- दूसरों को खुश करने के चक्कर में अपने आप पर ध्यान नहीं दे पाते हैं।
शतभिषा नक्षत्र के लोगों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य की बात करें तो शतभिषा नक्षत्र में जन्म लेने वाले पुरुषों को अक्सर कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इन्हें सांस लेने में परेशानी के साथ ही यूरिनल इन्फेक्शन और डायबिटीज की समस्या भी होती है। वहीं महिलाओं को भी मूत्र और गर्भाशय संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। हालांकि इस नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए एलर्जी भी सालभर बनी रहती है।
लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक
त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।
प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।