2026 शुक्र प्रदोष व्रत

2026 शुक्र प्रदोष व्रत

शुक्र प्रदोष

शुक्र कृष्ण प्रदोष व्रत शुक्रवार, नवम्बर 6, 2026 को
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 05:46 पी एम से 08:20 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 34 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 05:46 पी एम से 08:20 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - नवम्बर 06, 2026 को 10:30 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त - नवम्बर 07, 2026 को 10:47 ए एम बजे

2026 शुक्र प्रदोष

प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है जिसमे से एक शुक्ल पक्ष के समय और दूसरा कृष्ण पक्ष के समय होता है। जिस दिन त्रयोदशी तिथि प्रदोष काल के समय व्याप्त होती है उसी दिन प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त से प्रारम्भ हो जाता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष साथ-साथ होते हैं (जिसे त्रयोदशी और प्रदोष का अधिव्यापन भी कहते हैं) वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है।

जब प्रदोष का दिन शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे शुक्र प्रदोष के नाम से जाना जाता है। शुक्र प्रदोष व्रत सौन्दर्य, भोग, वैवाहिक सुख तथा धन-सम्पदा की प्राप्ति हेतु किया जाता है। यह व्रत स्त्रियों के लिये विशेष रूप से कल्याणकारी है। इस व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है तथा घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

धर्मग्रन्थों में भगवान शिव को समस्त ग्रहों का अधिपति कहा गया है। अतः शुक्र प्रदोष का व्रत करने से शुक्र ग्रह से सम्बन्धित समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है। नियम एवं निष्ठापूर्वक यह व्रत करने से जीवन में धन-वैभव का आगमन होता है तथा प्रणय जीवन में सुख प्राप्त होता है।


लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image