सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर, कुछ राशियों पर होगा विशेष असर

सूर्य गोचर कुंभ राशि में 13 फरवरी, शुक्रवार के दिन होगा। दरअसल सूर्य का गोचर मकर राशि से कुंभ राशि में होगा और यहां बुध पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिषशास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस पर गुरु की दृष्टि होने से यह कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। इस गोचर में सूर्य की सप्तम दृष्टि कुंभ राशि पर रहेगी। ऐसे में बुधादित्य योग के बनने से सिंह समेत कई राशियों को बुद्धि और क्रिएटिविटी से लाभ मिलेगा। ये शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि कुंभ राशि में बुधादित्य योग बनने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

सूर्य का कुंभ में गोचर -मेष पर प्रभाव

सूर्य का कुंभ में गोचर मेष राशि के लोगों के लिए विशेष फायदेमंद समय होगा। इस राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग मेष राशि के ग्यारहवें भाव में बनने जा रहा है। इससे आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है और उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ने के साथ-साथ आपके सम्मान में भी वृद्धि होगी। आपको परिवार में अपने भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिलेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी उन्नति के रास्ते मिल सकते हैं।

सूर्य का कुंभ में गोचर- मिथुन पर प्रभाव

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मिथन राशि के भाग्य यानी नवम भाव में होगा। मिथुन राशि के लोगों के लिए भाग्य भाव में बुधादित्य योग बनेगा। ऐसे में आपके भाग्य में वृद्धि के योग हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको नए मौके मिल सकते हैं। साथ ही, आपके लिए उच्च शिक्षा के मार्ग खुल सकते हैं। पिता और गुरुजनों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे आपके जीवन में लाभ मिलेगा। किसी लंबी या देश-विदेश की यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं, जिससे लाभ मिलने के संकेत हैं।

सिंह पर प्रभाव

सूर्य के कुंभ में गोचर का असर सिंह राशि के लिए लाभदायक होगा। बुधादित्य योग सिंह राशि के सप्तम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में व्यापार के क्षेत्र में अगर कोई काम साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिल सकता है। कोई बड़ी डील भी फाइनल होने के संकेत हैं। समाज में आपका नाम और मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की के मौके मिलेंगे और ससुराल पक्ष से भी आपको लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको बुद्धि और अपनी रचनात्मकता से फायदा हो सकता है।

सूर्य का कुंभ में गोचर - तुला पर प्रभाव

तुला राशि के पंचम भाव में बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से आपको शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा और करियर में तरक्की के नए मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और बुद्धि व क्रिएटिविटी से लाभ होगा। परिवार में संतान की ओर से आपको सुख प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ मधुर रहेगी और आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत कर सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आपको धन लाभ भी हो सकता है। बुधादित्य योग के बनने से आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है।    

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image