सूर्य का तुला में गोचर - क्या होगा आप पर असर ?

सूर्य का तुला में गोचर - क्या होगा आप पर असर ?

सूर्य का तुला में गोचर - क्या होगा आप पर असर ?

ग्रहों के राजा सूर्य राशि बदलते हुए अब तुला राशि में पहुंच रहे हैं। सूर्य का तुला में गोचर 17 अक्टूबर 2025 को होगा। तुला राशि शुक्र की राशि है। सूर्य तुला राशि में नीच के हो जाते हैं। यानी अपने सबसे कम प्रभाव में इस राशि में रहते हैं। चलिए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किस राशि पर कैसा प्रभाव देता है -   Kundali Dosh Nivaran Shani Puja  

सूर्य का तुला में गोचर - मेष पर प्रभाव

मेष राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आपके सातवें भाव में हो रहा है, जिसे विवाह, साझेदारी और पब्लिक रिलेशन का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको अपने रिश्तों और पार्टनरशिप में खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कॅरियर के क्षेत्र में, बिजनेस पार्टनर या क्लाइंट्स के साथ अहंकारजनित टकराव सामने आ सकते हैं। यदि आप जॉब में हैं तो बॉस या सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। खासतौर पर जो लोग साझेदारी में काम करते हैं, उन्हें एकतरफा फ़ैसले लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस समय किसी नए निवेश में जल्दबाज़ी न करें और कानूनी कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले अच्छे से जाँच लें।

वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है, जिसे रोग, ऋण, शत्रु और दैनिक कार्यों का भाव कहा जाता है। इस समय आपके जीवन में चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों को पार करके आप बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में, यह समय आपको प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने का मौका देगा। आपके शत्रु या विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स आपकी एनर्जी को ड्रेन कर सकती है। कार्यस्थल पर संयम और समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। वित्तीय दृष्टि से, स्वास्थ्य या कानूनी मामलों पर खर्च बढ़ सकता है।

मिथुन राशि पर प्रभाव

मिथुन राशि के लिए सूर्य का यह गोचर आपके पंचम भाव में हो रहा है। इस समय करियर के क्षेत्र में, आपकी क्रिएटिविटी थोड़ी ब्लॉक हो सकती है। इंटरव्यू, एग्जाम या प्रमोशन से जुड़े रिजल्ट्स उम्मीद से देर से मिलेंगे। यह नया प्रोजेक्ट या आइडिया लॉन्च करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। इसलिए जल्दबाजी करने के बजाय तैयारी पर ध्यान दें। वित्तीय दृष्टि से, निवेश में अनिश्चितता रहेगी। शेयर मार्केट, स्पेक्युलेशन या जुआ-सट्टेबाज़ी से बिल्कुल बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। सुरक्षित और लॉन्ग-टर्म निवेश ही सही रहेगा। लव लाइफ में, रोमांटिक रिश्तों में भावनात्मक दूरी आ सकती है।   Reports 2025  

सूर्य का तुला राशि में गोचर , कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि के जातक सूर्य का यह गोचर आपके चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिसे सुख, माता, संपत्ति और गृहस्थ जीवन का भाव माना जाता है। इस दौरान आपके मन में बेचैनी और असंतुलन बढ़ सकता है, इसलिए आपको मानसिक शांति बनाए रखने की विशेष आवश्यकता होगी। करियर के क्षेत्र में, काम और परिवार की ज़िम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना कठिन हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठों से उम्मीद के अनुसार सहयोग नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है। वित्तीय दृष्टि से, घर या संपत्ति से जुड़े खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। यह समय रियल एस्टेट में निवेश या प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री के लिए अनुकूल नहीं है।

सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि के जातक सूर्य का यह गोचर आपके तीसरे भाव में हो रहा है, जो साहस, संचार, पराक्रम, छोटे भाई-बहन और प्रयासों का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी और आत्मविश्वास को संतुलित रखने की जरूरत होगी। करियर के क्षेत्र में, कम्युनिकेशन स्किल्स पर असर पड़ सकता है। पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग या नेगोशिएशन से जुड़े लोग आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं। जिनका काम यात्रा पर निर्भर है, उनकी योजनाएँ बाधित हो सकती हैं। वित्तीय दृष्टि से, आमदनी सामान्य रहेगी। छोटे निवेश या छोटे-छोटे काम आपको लंबे समय में लाभ देंगे। जल्दबाज़ी में लिए गए आर्थिक फ़ैसले नुकसान पहुँचा सकते हैं।

कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि के जातक सूर्य का यह गोचर आपके द्वितीय भाव में हो रहा है, जिसे वाणी, परिवार, धन और मूल्य प्रणाली का भाव माना जाता है। इस दौरान आपको अपने शब्दों और बोलचाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी, क्योंकि ज़रा-सी गलती भी विवाद खड़ा कर सकती है। करियर के क्षेत्र में, आपके शब्दों को लोग घमंड या आलोचना समझ सकते हैं। ऑफिस में बातचीत करते समय विनम्रता अपनाएँ, वरना गलतफहमी बढ़ सकती हैं। वित्तीय दृष्टि से आमदनी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय फिजूलखर्ची से बचें और सेविंग पर ध्यान दें।

तुला राशि पर प्रभाव

तुला सूर्य की नीच राशि है, इस समय आपको आत्मबल और पहचान के स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में आप समूह या टीम वर्क में उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। बॉस या अधिकारियों से तालमेल ठीक नहीं रहेगा, और आपके प्रयासों को मान्यता मिलने में देरी हो सकती है। वित्तीय दृष्टि से आत्मविश्वास की कमी के कारण आर्थिक निर्णयों में असमंजस रह सकता है। जरूरी है कि बड़े निवेश या खरीदारी में जल्दबाज़ी न करें। लव लाइफ और रिश्तों में, संतुलन बिगड़ सकता है। कभी आप ज़रूरत से ज़्यादा दे सकते हैं और कभी सामने वाले से बहुत उम्मीद रख सकते हैं। यह असमानता रिश्तों को कमजोर कर सकती है।

सूर्य का तुला में गोचर - वृश्चिक पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातक, सूर्य का यह गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है, जिसे व्यय, विदेश, अस्पताल, आध्यात्मिकता और मोक्ष का भाव कहा जाता है। यह समय आपको आत्ममंथन और भीतर की शक्ति को पहचानने का अवसर देगा। करियर के क्षेत्र में, यदि आपका काम विदेश, मल्टीनेशनल कंपनी या विदेशी क्लाइंट्स से जुड़ा है तो आपको छिपे हुए लाभ मिल सकते हैं। हालाँकि, आपकी मेहनत का श्रेय तुरंत नहीं मिलेगा, बल्कि पर्दे के पीछे ही आपकी प्रगति रहेगी। वित्तीय दृष्टि से, अस्पताल, दवा या धार्मिक/आध्यात्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। यह समय अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखने की सलाह देता है।

सूर्य का तुला राशि में गोचर - धनु पर प्रभाव

प्रिय धनु राशि के जातक, सूर्य का यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जिसे लाभ, आय, मित्र मंडली और इच्छाओं की पूर्ति का भाव कहा जाता है। यह समय आपके लिए अवसरों से भरा रहेगा, लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब आप टीमवर्क और सहयोग को अहमियत देंगे। करियर के क्षेत्र में टीम वर्क से जुड़े प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। यदि आप ईगो या पावर स्ट्रगल से बचते हैं, तो लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यह समय आपको यह सिखाएगा कि असली जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास से आती है।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आपके बारहवें भाव में हो रहा है, जिसे व्यय, विदेश, अस्पताल, ध्यान-योग और मोक्ष का भाव माना जाता है। यह समय आपके लिए आत्ममंथन और आध्यात्मिक प्रगति का अवसर लेकर आएगा।करियर के क्षेत्र में, जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों, विदेश व्यापार या विदेशी क्लाइंट्स से जुड़े हैं, उन्हें छिपे हुए लाभ मिल सकते हैं। हालांकि आपकी मेहनत को तुरंत पहचान नहीं मिलेगी और कार्यों का श्रेय पर्दे के पीछे ही रह सकता है।

धनु राशि पर प्रभाव

धनु के लिए सूर्य का यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हो रहा है, जिसे लाभ, मित्रता, नेटवर्किंग और इच्छाओं की पूर्ति का भाव माना जाता है। यह समय आपके लिए नए अवसर और धीरे-धीरे होने वाले लाभ लेकर आएगा। करियर के क्षेत्र में, टीम वर्क और सहयोग के ज़रिए आपको सफलता मिलेगी। यदि आप नम्रता के साथ काम करते हैं तो लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। लेकिन यदि आप पावर स्ट्रगल या अहंकार में उलझते हैं तो प्रगति धीमी पड़ सकती है। वित्तीय दृष्टि से, लंबे समय से प्रतीक्षित बोनस, इंसेंटिव या प्रमोशन मिलने की संभावना है। हालाँकि यह सब तुरंत नहीं बल्कि धीरे-धीरे आएगा, इसलिए धैर्य रखना होगा।

सूर्य का तुला में गोचर - मकर राशि में प्रभाव

मकर राशि के जातक सूर्य का यह गोचर आपके दसवें भाव में हो रहा है, जिसे करियर, पद-प्रतिष्ठा, कर्मक्षेत्र और सामाजिक पहचान का भाव माना जाता है। यह समय आपके लिए कामकाजी जीवन में चुनौतियाँ लेकर आएगा लेकिन धैर्य और अनुशासन से आप धीरे-धीरे आगे बढ़ पाएँगे। करियर के क्षेत्र में, बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गलतफ़हमी की स्थिति बन सकती है। आपको लग सकता है कि आपके काम को सराहना नहीं मिल रही। इस दौरान शॉर्टकट अपनाने से बचें और ईमानदारी से काम करते रहें। धैर्य रखने पर आपके प्रयासों का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय की प्लानिंग और अनुशासन आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगा।   Marraige Report 2025  

कुंभ राशि पर प्रभाव

प्रिय कुंभ राशि के जातक, सूर्य का यह गोचर आपके नवम भाव में हो रहा है, जिसे भाग्य, धर्म, अध्यात्म, शिक्षा और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इस दौरान आपके विश्वास और धैर्य की परीक्षा हो सकती है। करियर के क्षेत्र में, आपको भाग्य का साथ कम मिलता दिखाई देगा। बॉस, गुरु या सीनियर से टकराव करने से बचें, वरना अनावश्यक रुकावटें आएँगी। यह समय मेहनत और धैर्य पर टिके रहने का है। वित्तीय दृष्टि से, लीगल मामलों, शिक्षा या विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ तो मिलेगा लेकिन काफ़ी देरी से। जल्दी परिणाम पाने की अपेक्षा न रखें।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का तुला में गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। यह भाव अचानक घटनाओं, गुप्त बातों, परिवर्तन, रिसर्च और इनहेरिटेंस से जुड़ा माना जाता है। इसलिए यह समय आपके जीवन में कई अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है।करियर के क्षेत्र में, अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये बदलाव आपके लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकते हैं और सकारात्मक अवसर भी ला सकते हैं। कोशिश करें कि परिवर्तन का विरोध न करें, बल्कि नए हालात को स्वीकार कर आगे बढ़ें। वित्तीय दृष्टि से, अचानक ख़र्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही इनहेरिटेंस (विरासत), इंश्योरेंस या टैक्स से जुड़े मामले सामने आ सकते हैं। खर्चों में संतुलन रखना ज़रूरी होगा।

लेखक के बारे में: टीम त्रिलोक

त्रिलोक , वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और धार्मिक अध्ययनों के प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों (Subject Matter Experts) की एक टीम है। प्राचीन ज्ञान और आधुनिक संदर्भ के समन्वय पर केंद्रित, त्रिलोक टीम ग्रहों के प्रभाव, आध्यात्मिक अनुष्ठानों और सनातन धर्म की परंपराओं पर गहन और शोध-आधारित जानकारी प्रदान करती है।

प्रामाणिकता के प्रति समर्पित, इस टीम में प्रमाणित ज्योतिषी और वैदिक विद्वान शामिल हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेख शास्त्र-सम्मत और तथ्यपरक हो। सटीक राशिफल, शुभ मुहूर्त और धार्मिक पर्वों की विस्तृत जानकारी चाहने वाले पाठकों के लिए त्रिलोक एक विश्वसनीय और आधिकारिक स्रोत है।

कैटेगरी

आपके लिए रिपोर्ट्स

    अनुशंसित पूजा

      Ask Question

      आपके लिए खरीदारी

      आपके लिए रिपोर्ट्स

      त्रिलोक ऐप में आपका स्वागत है!

      image